Spain vs Croatia T20I: Spain ने T20I मैच में क्रोएशिया को 215 रन से हराया। मोहम्मद इहसान ने 17 छक्के और 160 रन की धमाकेदार पारी खेली। पढ़ें मैच की पूरी रिपोर्ट।
Spain vs Croatia T20I: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में स्पेन ने क्रोएशिया को 215 रनों से हराकर तहलका मचा दिया। 7 दिसंबर को खेले गए इस मुकाबले में स्पेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 290 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जो टी20 इंटरनेशनल इतिहास में किसी टीम द्वारा किया गया पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है।
इस धमाकेदार स्कोर के पीछे स्पेन के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद इहसान का शानदार प्रदर्शन रहा। इहसान ने सिर्फ 63 गेंदों में 160 रन बनाए और अपनी पारी में 17 छक्के और 5 चौके लगाए। उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत स्पेन ने क्रोएशिया को चुनौती देने के लिए एक विशाल लक्ष्य दिया।
also read: FIFA World Cup 2026 शेड्यूल: 48 टीमों का इतिहासिक…
क्रोएशिया की टीम इस चुनौती का सामना नहीं कर पाई और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 75 रन ही बना सकी। इस प्रकार उन्हें 215 रन के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी टीम को रनों के लिहाज से मिली पांचवीं सबसे बड़ी हार बन गई है।
स्पेन की इस जीत में मोहम्मद इहसान की पारी ने पूरी टीम को जीत की राह पर अग्रसर किया और दर्शकों को शानदार क्रिकेट का आनंद दिया।