दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, क्विंटन डिकॉक ने खेली शतकीय पारी

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, क्विंटन डिकॉक ने खेली शतकीय पारी

क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरे वनडे में 8 विकेट से हराया। देखें मैच का पूरा स्कोर, साझेदारियां और प्लेयर ऑफ़ द मैच।

दक्षिण अफ्रीका ने फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी हार दी। इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। तीसरा और निर्णायक वनडे शनिवार को खेला जाएगा।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी प्रदर्शन

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पूरी टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 269 रन ही बना सकी। सलमान अली आगा ने 106 गेंद में 69 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा साईम अयूब ने 53 और मोहम्मद नवाज ने 59 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दूसरी ओर बाबर आजम 11 और रिजवान 4 रन बनाकर आउट हुए।

also read: मुंबई इंडियंस रिटेंशन लिस्ट 2026: 17 साल के स्टार पर नजर,…

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का दबदबा

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा न्काबा पीटर ने 8 ओवर में 3 और कॉर्बिन बोश ने 10 ओवर में 2 विकेट लिए।

क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी

270 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 123 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। डिकॉक ने 119 गेंदों में 7 छक्के और 8 चौके लगाते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। उन्होंने पहले विकेट के लिए प्रिटोरियस (46) के साथ 81 रन, और दूसरे विकेट के लिए टोनी डे जॉर्जी (76) के साथ 153 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। कप्तान मैथ्यू ब्रिट्ज़्के 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

मैच का नतीजा और प्लेयर ऑफ़ द मैच

दक्षिण अफ्रीका ने 40.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 270 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिसमें मोहम्मद वसीम जूनियर और फहीम अशरफ को एक-एक सफलता मिली। क्विंटन डिकॉक को प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।

Related posts

IPL इतिहास में केएल राहुल का रिकॉर्ड: तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1,000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

IPL 2028 में बड़ा बदलाव, अब 74 नहीं खेले जाएंगे 94 मैच, फैंस को मिलेगा ज्यादा रोमांच

टीम इंडिया टी20 कप्तानी में बड़ा बदलाव? सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कमान