Sourav Ganguly की बायोपिक, इस अभिनेता को मिला दादा का किरदार, गांगुली ने की पुष्टि

Sourav Ganguly की बायोपिक, इस अभिनेता को मिला दादा का किरदार, गांगुली ने की पुष्टि

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Sourav Ganguly ने अपनी बायोपिक को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म में मुख्य भूमिका राजकुमार राव निभा रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज में अभी वक्त लगेगा।

Sourav Ganguly को टीम इंडिया के महान कप्तानों में से एक माना जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेशी सरजमीं पर आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। ‘दादा’ के नाम से मशहूर इस भारतीय क्रिकेटर की मैदान पर दमदार उपस्थिति सभी जानते हैं। अब उनकी बायोपिक बनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष Sourav Ganguly ने अपनी आगामी बायोपिक को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

बायोपिक बनने में हो सकती है देरी

Sourav Ganguly ने अपनी आगामी बायोपिक को लेकर जानकारी साझा करते हुए कहा, “मेरी जानकारी के मुताबिक, राजकुमार राव इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे… लेकिन तारीखों की समस्या है… इसलिए इसे रिलीज़ होने में एक साल से ज्यादा समय लग सकता है।” फिल्म में हो रही देरी से उनके फैंस को थोड़ी निराशा हो सकती है।

‘दादा’ का किरदार निभाएंगे राजकुमार राव

पहले से ही अभिनेता राजकुमार राव का नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ था, लेकिन अब Sourav Ganguly ने इसे आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है। राजकुमार राव ने पिछले साल ‘स्त्री 2’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी और उनकी झोली में कई और प्रोजेक्ट्स भी हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का टीजर रिलीज हुआ है।  इस बायोपिक के निर्माण की घोषणा साल 2021 में की गई थी।

इन कलाकारों से भी हुई थी बातचीत

Sourav Ganguly की बायोपिक के लिए राजकुमार राव से पहले आयुष्मान खुराना और रणबीर कपूर से संपर्क किया गया था। बताया जाता है कि शुरुआत में आयुष्मान खुराना को यह फिल्म ऑफर की गई थी, और उन्होंने इसे साइन भी कर लिया था, लेकिन बाद में वह प्रोजेक्ट से अलग हो गए। इसके बाद रणबीर कपूर का नाम चर्चा में आया। अब आखिरकार राजकुमार राव को इस भूमिका के लिए चुना गया है।

Related posts

मदर्स डे पर सलमान खान का इमोशनल पोस्ट वायरल, सलमा खान और हेलेन के साथ अनसीन तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार

‘द रॉयल्स 2’ से बाहर हुईं भूमि पेडनेकर? पहले सीजन में हुई थी भारी ट्रोलिंग, मेकर्स ने बताई असली वजह

तृषा कृष्णन का भावुक वीडियो वायरल: विजय के कथित शपथ ग्रहण पर दिखीं इमोशनल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल