उत्तर प्रदेश की Yogi Cabinet बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई है। प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर अब ₹500 प्रतिदिन कर दिया गया है। वहीं, अयोध्या में दिव्यांग बच्चों के लिए एक डे केयर सेंटर और 300 बेड वाले अस्पताल की स्थापना को मंज़ूरी दे दी गई है।
उत्तर प्रदेश की Yogi Cabinet ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण निर्णयों को हरी झंडी दी। सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाने के साथ-साथ अयोध्या में “बचपन डे केयर सेंटर” से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। फैसले के तहत, 3 से 7 वर्ष आयु वर्ग के श्रवण, दृष्टि और मानसिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए अयोध्या की तहसील सदर स्थित नजूल भूमि को निःशुल्क दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को हस्तांतरित कर डे केयर सेंटर की स्थापना की अनुमति दी गई है।
इसके साथ ही अयोध्या में प्रस्तावित 300 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए पुराने सीतापुर नेत्र चिकित्सालय की 12,798 वर्गमीटर भूमि को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सौंपने की मंजूरी भी दी गई है।