UP Cabinet ने प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों का डेली भत्ता बढ़ाकर ₹500 कर दिया है। इसके साथ ही ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए इंटरचेंज निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अयोध्या में 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना को भी स्वीकृति दी गई है।
मंगलवार को हुई UP Cabinet बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। इनमें PRD जवानों के भत्ते में बढ़ोतरी से लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने तक के फैसले शामिल हैं। अब PRD जवानों को प्रतिदिन ₹395 की बजाय ₹500 भत्ता मिलेगा। साथ ही जगनपुर-अफजलपुर के पास इंटरचेंज बनाकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को सीधे यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना को भी हरी झंडी दी गई है। इसी के तहत अयोध्या में 300 बेड वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना को स्वीकृति दी गई है,
गौरतलब है कि इस समय उत्तर प्रदेश में 34,000 से ज्यादा प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवान तैनात हैं, जो पुलिस के साथ मिलकर राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब तक इन्हें रोज़ाना ₹395 का भत्ता मिलता था, लेकिन महंगाई को देखते हुए यह रकम अपर्याप्त मानी जा रही थी। लंबे समय से भत्ते में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी, जिसे सरकार ने स्वीकार करते हुए अब यह भत्ता ₹500 प्रतिदिन करने की मंजूरी दे दी है। यह संशोधित भत्ता 1 अप्रैल से लागू होगा।