स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टली, पिता और मंगेतर की तबीयत खराब होने से फंक्शन स्थगित

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टली, पिता और मंगेतर की तबीयत खराब होने से फंक्शन स्थगित

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को टल गई। पिता और मंगेतर की तबीयत खराब होने के कारण शादी स्थगित, जानें हाल और अपडेट।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन पिता और मंगेतर की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण यह शादी स्थगित कर दी गई।

स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत

शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके फैमिली डॉक्टर नमन शाह ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे उन्हें लेफ्ट साइड चेस्ट पेन हुआ। इसके बाद उनके बेटे ने डॉक्टर को कॉल किया और एंबुलेंस के जरिए उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अब वे ऑब्जर्वेशन में हैं और उनकी तबीयत स्थिर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Smriti Mandhana (@smriti_mandhana)

पलाश मुच्छल की तबीयत

रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति के मंगेतर पलाश मुच्छल को भी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। उन्हें वायरल इंफेक्शन और बढ़ी हुई एसिडिटी की समस्या थी। ट्रीटमेंट के बाद उनकी तबीयत अब पहले से बेहतर है। हॉस्पिटल से उन्हें बाद में होटल लाया गया।

also read: Salim Khan 90th Birthday: अर्पिता खान ने पिता के जन्मदिन…

शादी स्थगित होने की वजह

स्मृति और पलाश की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके थे। हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। स्मृति और पलाश ने संगीत में परफॉर्म किया, वहीं स्मृति के पिता ने भी डांस किया। लेकिन पिता की तबीयत खराब होने के कारण दोनों की शादी फिलहाल टाल दी गई है।

शादी का नया अपडेट

स्मृति और पलाश ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में शादी की घोषणा की थी और प्रपोजल वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि अभी तक उनकी शादी की नई तारीख का कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

Related posts

मदर्स डे पर सलमान खान का इमोशनल पोस्ट वायरल, सलमा खान और हेलेन के साथ अनसीन तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार

‘द रॉयल्स 2’ से बाहर हुईं भूमि पेडनेकर? पहले सीजन में हुई थी भारी ट्रोलिंग, मेकर्स ने बताई असली वजह

तृषा कृष्णन का भावुक वीडियो वायरल: विजय के कथित शपथ ग्रहण पर दिखीं इमोशनल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल