श्रद्धा कपूर ने फैंस के सवाल पर दिया मजेदार जवाब, शादी की अटकलें तेज

श्रद्धा कपूर ने फैंस के सवाल पर दिया मजेदार जवाब, शादी की अटकलें तेज

श्रद्धा कपूर ने फैंस के सवाल पर मजेदार जवाब दिया, कहा “शादी करूंगी”; जानें उनके लव स्टोरी और आने वाली फिल्मों के बारे में।

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों की वजह से सुर्खियों में हैं। श्रद्धा लंबे समय से लेखक राहुल मोदी को डेट कर रही हैं और दोनों को कई बार साथ देखा गया है। हाल ही में एक फैन ने उनसे उनकी शादी के बारे में सवाल किया, जिस पर अभिनेत्री का हाजिरजवाब और मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

also read: हिना खान का मुंबई के पॉल्यूशन पर बयान: ‘सांस नहीं ले पा रही, बाहर जाना भी मुश्किल’

लव स्टोरी और शादी की संभावना

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की रोमांटिक लव स्टोरी फैंस के लिए हमेशा चर्चा का विषय रही है। इंस्टाग्राम पर भी उनकी रिलेशनशिप के कई हिंट्स मिल चुके हैं। फैंस बेसब्री से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यह कहानी शादी तक कब पहुंचेगी। हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो में श्रद्धा ने अपने ज्वेलरी ब्रांड पल्मोनास को प्रमोट किया, जिसमें उनके फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

फैंस के सवाल पर आया मजेदार जवाब

वीडियो पर एक फैन ने श्रद्धा कपूर से पूछा, “शादी कब करोगी, श्रद्धा जी?” इस सवाल पर श्रद्धा ने तुरंत कमेंट किया, “मैं करूंगी, शादी करूंगी।” उनके इस जवाब ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और शादी की अटकलों को और बढ़ा दिया।

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर की कई बड़ी फिल्में 2026 में रिलीज होने वाली हैं। इस समय वह डांस बायोपिक ‘ईठा’ की शूटिंग कर रही हैं और इसके बाद अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘नागिन’ की शूटिंग शुरू करेंगी। श्रद्धा को आखिरी बार सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था, जिसने 2024 में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

श्रद्धा कपूर का यह मजेदार जवाब फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा और उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में लगातार चर्चा बनी हुई है।

Related posts

मदर्स डे पर सलमान खान का इमोशनल पोस्ट वायरल, सलमा खान और हेलेन के साथ अनसीन तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार

‘द रॉयल्स 2’ से बाहर हुईं भूमि पेडनेकर? पहले सीजन में हुई थी भारी ट्रोलिंग, मेकर्स ने बताई असली वजह

तृषा कृष्णन का भावुक वीडियो वायरल: विजय के कथित शपथ ग्रहण पर दिखीं इमोशनल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल