टीवी के पॉपुलर शो ‘Anupama’ के दो मुख्य किरदार, रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की केमिस्ट्री फैंस ने बेहद पसंद की। अब जबकि गौरव इस सीरियल में नहीं हैं, उन्होंने रुपाली के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। गौरव ने यह स्पष्ट किया कि क्या उनके और रुपाली के बीच दोस्ती थी या नहीं।
स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘Anupama’ में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टर शेफ का खिताब जीता है और इस दौरान, उन्हें ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के बारे में भी सवाल किए जा रहे हैं, जिनका वह बेबाकी से जवाब दे रहे हैं।
बताया कि क्या सेट पर उनकी कोई अनबन थी या नहीं। जब गौरव खन्ना ने ‘Anupama’ छोड़ा था, तो यह अफवाहें थीं कि उनकी रुपाली गांगुली से कुछ अनबन हो गई थी। इन अफवाहों पर गौरव खन्ना ने कहा, “पर्सनली, वो मेरी दोस्त नहीं हैं, लेकिन हां, वह मेरी सबसे बेहतरीन को-एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मैं उन्हें शुरुआत में यह कहता था कि आप रोती कैसे हैं? टीवी पर रोने का तरीका आना एक बड़ी बात है और जब वो रोती थीं तो मैं बहुत प्रभावित होता था। जब वो सीरियल में रोती थीं, तो आम महिलाएं उनसे कनेक्ट कर पाती थीं, और ऑडियंस से कनेक्ट होना एक कलाकार के लिए बड़ी बात होती है, और वह टैलेंट रुपाली जी में था।”