हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता, सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया। इस कठिन समय में, कियारा आडवाणी ने अपने ससुर को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उन्होंने उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों और उनकी नेकदिलियत को याद किया।
कियारा का भावनात्मक संदेश
कियारा ने इंस्टाग्राम पर शादी की एक फोटो साझा की, जिसमें सिद्धार्थ, उनके ससुर सुनील मल्होत्रा और सास नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा कि सुनील जी ने हमेशा खुले दिल से उन्हें अपनाया और उनका प्यार हमेशा सच्चा और समझदारी भरा रहा। कियारा ने आगे कहा कि उनकी बातें, हंसी, प्रेरणा और सच्चाई हमेशा याद रहेंगी।
कियारा ने अपने नोट में यह भी लिखा कि सुनील मल्होत्रा ने अपने पीछे प्यार, अच्छाई और संस्कार छोड़ गए हैं, जो उनके बच्चों, पोते-पोतियों और परिवार में हमेशा जीवित रहेंगे। उन्होंने उन्हें शांति की कामना करते हुए कहा, “आप हमेशा याद आएंगे और हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे।”
also read: The Kerala Story 2 Trailer: ‘मेरा सलीम ऐसा नहीं है…’…
सिद्धार्थ मल्होत्रा का दुख
सुनील मल्होत्रा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने परिवार के साथ दिल्ली में हैं। सिद्धार्थ अपने पिता के बेहद करीब थे और उन्हें अपना हीरो मानते थे।
इस इमोशनल पोस्ट ने फैंस के दिलों को भी छू लिया है और सोशल मीडिया पर कियारा की भावनाओं को साझा करने वाले यूजर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।