शाहिद कपूर और ईशान खट्टर में क्या है फर्क? मां नीलीमा अजीम ने किया दिलचस्प खुलासा

by Neha
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर में क्या है फर्क? मां नीलीमा अजीम ने किया दिलचस्प खुलासा

नीलीमा अजीम ने बताया शाहिद कपूर और ईशान खट्टर में क्या है फर्क। जानें दोनों भाईयों की खास बॉन्डिंग और ईशान की ऑस्कर शॉर्टलिस्ट फिल्म होमबाउंड के बारे में।

हाल ही में एक्ट्रेस नीलीमा अजीम ने अपने दोनों बेटों शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के बीच के अंतर और उनकी बॉन्डिंग को लेकर खुलासा किया। ईशान खट्टर के लिए यह साल खास रहा है क्योंकि उनकी फिल्म ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो उनके और उनके परिवार के लिए गर्व की बात है।

also read: तेजा सज्जा ने तोड़ी चुप्पी: ऋषभ शेट्टी की ‘जय हनुमान’…

शाहिद और ईशान की अलग जर्नी

ईशान खट्टर ने अपने बड़े भाई शाहिद कपूर के नक्शे कदम पर चल कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। हालांकि उनकी करियर जर्नी शाहिद की तरह नहीं रही, लेकिन यह पूरी तरह से अलग और दिलचस्प रही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athletifreak India (@athletifreak.in)

नीलीमा अजीम ने बताया कि दोनों बेटों का नेचर बिल्कुल अलग है। शाहिद कपूर बहुत सॉफ्ट और सेंसिटिव हैं। वे हमेशा परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं और घर पर समय बिताना उनके लिए खास है। हालांकि अब शाहिद में एक मजबूत बाहरी छवि भी नजर आती है, पर अंदर से वह हमेशा वही सॉफ्ट और ख्वाबों वाला लड़का बने रहते हैं।

ईशान खट्टर का स्वभाव

नीलीमा ने ईशान के बारे में कहा कि वह मस्तमौला, साहसी और एक्सप्लोरटिव हैं। ईशान भी सेंसिटिव हैं, लेकिन कई मामलों में वे मजबूत और आत्मनिर्भर नजर आते हैं। उन्हें अक्सर दोस्तों के साथ समय बिताना और नई चीज़ें एक्सप्लोर करना पसंद है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

नीलीमा ने यह भी बताया कि भले ही शाहिद और ईशान के स्वभाव में कुछ बेसिक अंतर है, फिर भी दोनों भाई एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और उनकी बॉन्डिंग खास है। दोनों की अपनी-अपनी जर्नी, विचारधारा और दुनिया है, जो उन्हें अलग और अनोखा बनाती है।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”