सावन 2026: कब से शुरू होगा सावन माह, जानें श्रावण सोमवार की तिथियां और शुभ मुहूर्त

सावन 2026: कब से शुरू होगा सावन माह, जानें श्रावण सोमवार की तिथियां और शुभ मुहूर्त

सावन 2026 की तिथियां जारी, सावन माह 30 जुलाई से शुरू होगा। जानें श्रावण सोमवार की डेट, शुभ मुहूर्त और शिव पूजा का महत्व।

सावन 2026: सनातन धर्म में सावन माह को अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पूरे महीने श्रद्धालु शिवजी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और सावन सोमवार का व्रत रखते हैं। मान्यता है कि इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक और विधिवत पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

सावन 2026 कब से शुरू होगा?

पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होगी और इसका समापन 28 अगस्त 2026 को होगा। इस वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी।

also read: Lord Shiva Naam Jaap: महादेव के शक्तिशाली नामों का जाप…

सावन सोमवार 2026 की तिथियां

इस वर्ष सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे, जो इस प्रकार हैं—

  • पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026

सावन सोमवार का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन मास भगवान शिव की आराधना के लिए सर्वोत्तम समय माना जाता है। इस महीने में श्रद्धा भाव से पूजा और व्रत रखने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, गंगाजल और जल से अभिषेक करने से सुख-समृद्धि, शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मान्यता यह भी है कि अविवाहित कन्याएं यदि सच्चे मन से सावन सोमवार का व्रत रखें तो उन्हें योग्य वर की प्राप्ति होती है, वहीं विवाहित महिलाओं के वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

Related posts

वट सावित्री व्रत 2026: जानें क्यों जरूरी हैं परिक्रमा, कच्चा सूत और ये 4 नियम, नहीं तो अधूरी मानी जाती है पूजा

अपरा एकादशी 2026: क्यों कहलाती है भद्रकाली एकादशी? जानें महत्व, पूजा विधि और तिथि

गंगा दशहरा 2026: 25 मई को मनाया जाएगा पर्व, जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त