Sawan पर 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, बनेंगे 6 शुभ योग भी , प्रारंभ और समापन होगा सोमवार को

Sawan (सावन) का महीना सनातन धर्म में  बहुत पवित्र माना जाता है। Sawan (सावन) के महीने में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की श्रद्धापूर्वक पूजा करने वाले भक्तों की

Sawan (सावन) 2024 Shubh Sanyog:

Sawan (सावन) का महीना सनातन धर्म में  बहुत पवित्र माना जाता है। Sawan (सावन) के महीने में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की श्रद्धापूर्वक पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल सावन महीने का पहला सोमवार 22 जुलाई को है. इस बार भक्तों के पास 5 सोमवार होंगे, पहला दिन सोमवार है और 19 अगस्त को सावन का महीना खत्म हो जाएगा। तीर्थ नगरी सोलन के ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित ने बताया कि 72 साल बाद सावन में फिर दुर्लभ संयोग बना है। सावन की शुरुआत और समापन सोमवार को होता है।

Sawan (सावन)  पर 72 साल बाद एक दुर्लभ संयोग

इस बार Sawan (सावन) महीने की शुरुआत और अंत सोमवार को पड़ रहा है. यह दुर्लभ संयोग 72 साल पहले 27 जुलाई 1953 को बना था, जब सावन का महीना शुरू होकर सोमवार को समाप्त होता था।

सावन में 6 प्रकार के शुभ योग भी 

इस बार Sawan (सावन) में 6 शुभ योग भी बन रहे हैं। इस वर्ष श्रावण मास में शुक्रादित्य योग, बुधादित्य योग, नवपंचम योग और गजकेसरी योग बन रहा है। इसके अलावा खुबल योग और शशि योग भी बन रहा है इसलिए इस महीने का महत्व और भी बढ़ जाता है।

सर्वार्थ सिद्धि समेत 3 शुभ योगों के साथ शुरू होगा सावन

सावन के पहले दिन सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग में सावन की शुरुआत बेहद शुभ मानी जा रही है. सर्वार्थ सिद्धि योग में सावन सोमवार का व्रत करने से आपको भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग में रुद्राभिषेक और व्रत करने से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। सावन की शुरुआत बहुत शुभ मानी जाती है और पहले सोमवार को प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे तीन प्रमुख योग हैं।

शिवजी सबकी मनोकामना पूरी करेंगे

ज्योतिषाचार्य डॉ. दीक्षित का कहना है कि इस बार सावन में कई शुभ योग बन रहे हैं और भगवान शिव अधिकांश राशि वालों की मनोकामनाएं पूरी करेंगे। इस बार कोई भी शिवभक्त भगवान भोलेनाथ की कृपा से वंचित नहीं रह सकेगा.

Related posts

परशुराम जयंती 2026: 19 अप्रैल को मनाई जाएगी, जानें पूजा मुहूर्त, विधि, कथा और धार्मिक महत्व

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: पुरी में 16 जुलाई को भव्य आयोजन, जानें इसका धार्मिक महत्व और परंपराएं

मोहिनी एकादशी 2026: 26 या 27 अप्रैल कब है मोहिनी एकादशी? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत विधि