सारा खान और कृष पाठक की शादी: 5 दिसंबर को लेंगे सात फेरे, पिता सुनील लहरी की उपस्थिति पर सवाल

by Neha
सारा खान और कृष पाठक की शादी: 5 दिसंबर को लेंगे सात फेरे, पिता सुनील लहरी की उपस्थिति पर सवाल

सारा खान और कृष पाठक 5 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। जानें प्री-वेडिंग वीडियो, शादी की डेट और फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में पूरी जानकारी।

टीवी एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। अब वह अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता कृष पाठक के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर कर अपनी शादी की घोषणा की है। दोनों 5 दिसंबर 2025 को सात फेरे लेंगे और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करेंगे।

प्री-वेडिंग शूट में नजर आया रोमांस

सारा और कृष ने प्री-वेडिंग शूट का वीडियो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। वीडियो में दोनों को अलग-अलग लोकेशन्स पर देखा जा सकता है—कभी मंदिर के सामने तो कभी मस्जिद के सामने। वीडियो में लिखा गया है: “दो धर्मों का मिलन, एक प्यार”, और कपल के रोमांटिक पलों ने फैंस को बहुत पसंद आए।

सारा हरे लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं कृष ने व्हाइट कुर्ता पहना था। दोनों अपनी शादी को लेकर बेहद उत्साहित और खुश दिखाई दिए। वीडियो के कैप्शन में कपल ने लिखा: “कसम 5 दिसंबर 2025 को ली जाएगी।”’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saaraa Khan (@ssarakhan)

कोर्ट मैरिज के बाद ग्रैंड वेडिंग

सारा और कृष पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। अक्टूबर 2025 में उन्होंने इंटरफेथ मैरिज की थी। कपल ने बताया कि वे पहले एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और बाद में साथ रहने का फैसला किया। कोर्ट मैरिज के दौरान कृष की मां भारती पाठक भी मौजूद थीं।

also read: हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की सगाई की अफवाहें वायरल:…

कृष पाठक और उनके परिवार का बैकग्राउंड

कृष, टीवी के पॉपुलर सीरियल रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी के बेटे हैं। कृष के माता-पिता का तलाक तब हुआ जब वह सिर्फ 9 महीने के थे। उन्हें उनकी मां ने सिंगल मदर के तौर पर बड़ा किया, इसलिए वह अपनी मां का सरनेम इस्तेमाल करते हैं।

इस बीच फैंस के बीच एक सवाल भी चल रहा है—क्या कृष की शादी में उनके पिता सुनील लहरी भी शामिल होंगे। अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फैंस की प्रतिक्रिया

सारा और कृष का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। फैंस और सेलेब्स ने कपल को बधाइयां दी और उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं भेजी।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान