टीवी के ‘लक्ष्मण’ के घर की बहू बनीं सारा खान, गुपचुप तरीके से की कोर्ट मैरिज

by Neha
टीवी के ‘लक्ष्मण’ के घर की बहू बनीं सारा खान, गुपचुप तरीके से की कोर्ट मैरिज

टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने अभिनेता कृष पाठक से गुपचुप तरीके से 6 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज की। सारा ने बताया अपनी लव स्टोरी और जल्द होने वाली धूमधाम वाली शादी की खुशखबरी।

टीवी शो ‘बिदाई’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री सारा खान ने अभिनेता और प्रोड्यूसर कृष पाठक से 6 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज की है। यह सारा खान की दूसरी शादी है, इससे पहले उन्होंने ‘बिग बॉस 4’ में अली मर्चेंट से शादी की थी, जो मात्र दो महीने चली थी।

सारा खान ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर शादी की खुशखबरी तस्वीरों के जरिए दी है और बताया कि दिसंबर में वे धूमधाम से शादी समारोह आयोजित करेंगी। कृष पाठक टीवी के जाने-माने अभिनेता सुनील लहरी के बेटे हैं, जिन्होंने रामानंद सागर के ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी।

also read: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की पहली मुलाकात का खुलासा,…

शादी के बारे में सारा खान का बयान

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सारा ने कहा, “जब से मैंने कृष के साथ रहना शुरू किया, मुझे उनकी पत्नी होने का एहसास होने लगा था। कोर्ट मैरिज का अनुभव अलग था, दिल धड़क रहा था और पेट में तितलियां उड़ रही थीं। कृष मेरे लिए सही साथी हैं और हमारा रिश्ता जन्मों से भी आगे का लगता है। धैर्य से सही इंसान मिलता है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saaraa Khan (@ssarakhan)

लव स्टोरी की शुरुआत डेटिंग ऐप से

सारा खान ने बताया कि उनकी और कृष की लव स्टोरी डेटिंग ऐप से शुरू हुई। उन्होंने कृष की तस्वीर देखी तो अपनापन महसूस हुआ और दोनों की बातचीत हुई। अगले दिन ही वे मिले, जहां सारा ने साफ कह दिया था कि वे अपना घर बसाना चाहती हैं।

टीवी इंडस्ट्री की यह प्यारी जोड़ी अपनी शादीशुदा जिंदगी की नई शुरुआत कर रही है और फैंस को भी जल्द बड़े पैमाने पर होने वाले शादी समारोह का बेसब्री से इंतजार है।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”