बॉलीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने सोशल मीडिया पर काम न मिलने और आर्थिक तंगी की बात कही। कहा, “फॉलोअर्स नहीं तो काम नहीं मिलता, प्लीज मदद करें।”
बॉलीवुड और टीवी की मशहूर अभिनेत्री संध्या मृदुल (Sandhya Mridul) इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ‘पेज 3’, ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘साथिया’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय कर चुकीं Sandhya Mridul ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलकर अपनी आर्थिक स्थिति और इंडस्ट्री में काम न मिलने की बात कही है।
संध्या मृदुल ने जताई नाराजगी, कहा- “फॉलोअर्स नहीं तो काम नहीं!”
संध्या मृदुल ने अपने वीडियो पोस्ट में कहा कि आजकल फिल्म इंडस्ट्री में टैलेंट से ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स को महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “आजकल एक नया सिचुएशन है कि अगर फॉलोअर्स नहीं होंगे तो काम नहीं मिलेगा। अगर काम नहीं मिलेगा तो इंसान फेमस कैसे होगा? और अगर फेमस नहीं होगा तो फॉलोअर्स कैसे मिलेंगे?” अभिनेत्री ने इस स्थिति को “असमंजस भरी” बताते हुए कहा कि इस चक्र में कई टैलेंटेड कलाकार बिना काम के रह जाते हैं।
“मेरे फॉलोअर्स कम हैं इसलिए काम छिन गया” – संध्या मृदुल
संध्या ने आगे बताया कि उनके पास पहले जो काम था, वो भी अब उनसे छिन गया। इसका कारण भी उनके कम फॉलोअर्स बताए गए। “मेरी मैनेजर ने कहा कि वो काम आपके हाथ से निकल गया क्योंकि आपके फॉलोअर्स कम हैं और आप ‘रिच लुक’ में फिट नहीं बैठतीं। भाई, मेरा लुक रिच है लेकिन मैं नहीं, क्योंकि काम ही नहीं मिल रहा,” संध्या ने कहा। उन्होंने भावुक होकर कहा कि इस वक्त उनके पास ना काम है, ना पैसे, और अब वो सभी से मदद की गुहार लगा रही हैं।
also read: अविका गौर और मिलिंद चांदवानी की शादी के बाद बढ़ा ड्रामा!…
बॉलीवुड में पहले भी सितारे मांग चुके हैं काम
यह पहला मौका नहीं है जब किसी सितारे ने सोशल मीडिया के ज़रिए काम मांगा हो। इससे पहले नीना गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पर खुलकर काम की गुहार लगाई थी, जिसके बाद उन्हें ‘बधाई हो’ जैसी हिट फिल्म में मौका मिला। अब संध्या मृदुल ने भी उसी तरह अपनी भावनाएं लोगों के सामने रखी हैं।
Sandhya Mridul की अपील
अंत में Sandhya ने कहा, “सभी से मेरी विनती है, मेरी मदद करें। मुझे काम चाहिए। मैं फिर से कैमरे के सामने आना चाहती हूं।”