Samsung ने One UI 8 बीटा प्रोग्राम को आधिकारिक रूप से शुरू करने की घोषणा की है।
Samsung ने आधिकारिक तौर पर One UI 8 बीटा प्रोग्राम की घोषणा कर दी है। कंपनी ने बताया है कि Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 वे पहले स्मार्टफोन होंगे जो एंड्रॉयड 16 पर चलेंगे। हालांकि, अभी भी कुछ Galaxy मॉडल Android 15 के साथ One UI 7 अपडेट प्राप्त कर रहे हैं। Samsung जल्द ही अपने फ्लैगशिप मॉडल्स के लिए नए एंड्रॉयड वर्जन को पेश करने की तैयारी में है। One UI 8 अपडेट यूजर्स को बेहतर अनुभव और कई नए फीचर्स देगा। आइए, जानते हैं One UI 8 के बारे में विस्तार से।
One UI 8 के फायदे
One UI 8 में AI तकनीक को बेहतर बनाया गया है जो Galaxy S25 सीरीज में पहली बार पेश हुए AI फीचर्स को और स्मार्ट बना देगा। इसमें मल्टीमॉडल कैपेसिटी, अलग-अलग डिवाइस फॉर्म फैक्टर के लिए खास UX और पर्सनलाइज्ड, प्रोएक्टिव सजेशन शामिल हैं। इंटेलिजेंट मल्टीमॉडलिटी यूजर्स को AI के जरिए आसानी से कम्युनिकेट करने में मदद करती है, जो यह पहचानती है कि आप क्या देख रहे हैं या सुन रहे हैं।जो डेली प्रोडक्टिविटी बढ़ाता है। साथ ही, यह यूजर्स के कॉन्टेक्स्ट को समझकर पर्सनलाइज्ड सजेशन देता है। Now Bar और Now Brief जैसे फीचर्स यूजर्स के टास्क पर फोकस करते हैं और AI की मदद से उनकी दिनचर्या को आसान बनाते हैं।
Samsung कथित तौर पर Galaxy Z Fold 7 पर भी काम कर रहा है। हाल ही में यह फोन गीकबेंच पर देखा गया है, जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। Galaxy Z Fold 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा, जो इसके ओवरक्लॉक्ड वर्जन के साथ आएगा। यह फोन जुलाई में Galaxy Z Flip 7 के साथ लॉन्च हो सकता है।
गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-F966N के साथ Galaxy Z Fold 7 लिस्ट हुआ है, जो कोरियाई वर्जन है। इसमें एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और कम से कम 12GB रैम दी गई है। प्रोसेसर में 6 कोर 3.53GHz पर और 2 कोर 4.47GHz की पीक फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं, जो स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से मेल खाता है।
Samsung इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट का ओवरक्लॉक्ड वर्जन इस्तेमाल कर सकता है, जो पिछले फोल्डेबल और Galaxy S25 सीरीज में भी देखा गया था। गीकबेंच टेस्ट में इस फोन ने सिंगल कोर में 2,617 और मल्टी कोर में 9,369 हासिल किए हैं। प्रोटोटाइप मॉडल ने OpenCL टेस्ट में 18,143 पॉइंट्स भी हासिल किए हैं।
Galaxy Z Fold 7 को दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन माना जा रहा है, जिसकी अनफोल्ड मोटाई 3.9 मिमी और फोल्ड होने पर 8.9 मिमी बताई जा रही है। इस फोन में 4,400mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।