Motorola G86 5G और G86 Power 5G लॉन्च हो गए हैं, जिनमें 50MP कैमरा और 6720mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Motorola G86 5G और G86 Power 5G लॉन्च हो गए हैं, जिनमें 50MP कैमरा और 6720mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Motorola ने अपने नए स्मार्टफोन Moto G86 5G और Moto G86 Power 5G को बाजार में उतार दिया है।

Motorola ने Moto G86 5G और Moto G86 Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस हैं। इन स्मार्टफोन में 6.67 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है। इन दोनों फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Moto G86 5G और Moto G86 Power 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto G86 5G, Moto G86 Power 5G Price

Moto G86 5G के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत £280.00 यूरो (लगभग 32,169 रुपये) और Moto G86 Power 5G के 8GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत £299.99 यूरो (लगभग 34,471 रुपये) है। ये स्मार्टफोन पहले से ही यूके और यूरोप के कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। Moto G86 5G और Moto G86 Power 5G पैनटोन कॉस्मिक स्काई, पैनटोन क्राइसेन्थेमम, पैनटोन गोल्डन साइप्रस और पैनटोन स्पेलबाउंड में उपलब्ध हैं।

Moto G86 5G, Moto G86 Power 5G Specifications

Moto G86 5G, Moto G86 Power 5G में 6.67 इंच की FHD+ 10 बिट कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2712×1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इनमें 2.5GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 4nm प्रोसेसर के साथ Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है। इन फोन में 8GB / 12GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB / 512GB स्टोरेज दी गई है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं, जिनके साथ 2 साल का ओएस अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। G86 5G में 5200mAh की बैटरी और G86 Power 5G  में 6720mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W टर्बोचार्जिंग का सपोर्ट करती हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इन स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 118° अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग से लैस हैं। वहीं मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिला है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, GLONASS, Beidou, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इन फोन की लंबाई 161.21 मिमी, चौड़ाई 74.74 मिमी, G86 5G की मोटाई 7.87 मिमी, G86 Power 5G की मोटाई 8.65 मिमी, G86 5G का वजन 185 ग्राम और G86 Power 5G का वजन 198 ग्राम है।

Related posts

क्या स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन फीचर ऑन रखना सही है? जानें फायदे और नुकसान

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC सपोर्ट

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ कीमत हुई सामने