Samsung Galaxy Tab S10 FE के लॉन्च ,टैबलेट के रियर में 12MP का कैमरा दिए जाने की संभावना है।

Samsung Galaxy Tab S10 FE के लॉन्च ,टैबलेट के रियर में 12MP का कैमरा दिए जाने की संभावना है।

Samsung Galaxy Tab S10 FE के लॉन्च से पहले यह Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में नजर आया है, जिससे इसके नए फीचर्स का खुलासा हुआ है।

Samsung ने अक्टूबर 2023 में अपना किफायती टैबलेट Galaxy Tab S9 FE लॉन्च किया था, और इसके सक्सेसर Galaxy Tab S10 FE के 2024 के अक्टूबर तक आने की उम्मीद थी। हालांकि, यह टैबलेट अभी लॉन्च से दूर है, लेकिन हाल ही में एक महत्वपूर्ण अपडेट से संकेत मिलता है कि इसे जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Samsung Galaxy Tab S10 FE को लॉन्च से पहले एक अहम सर्टिफिकेशन में देखा गया है। इससे पहले यह टैबलेट सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य सर्टिफिकेशंस में भी नजर आ चुका है। अब इसे Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में लिस्ट किया गया है। इस डेटाबेस में SM-X520, SM-X528U, SM-X526B, SM-X526C, SM-X526E और SM-X526N जैसे कई मॉडल नंबर सामने आए हैं। इनमें SM-X520 वाई-फाई ओनली मॉडल हो सकता है, जबकि अन्य 5G मॉडल्स हो सकते हैं।

इस अपकमिंग टैबलेट के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी पुख्ता नहीं है।  इसमें Exynos 1580 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसके रियर में 12MP का कैमरा और फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया जा सकता है। इसके बाकी फीचर्स का अंदाजा Galaxy Tab S9 FE के आधार पर लगाया जा सकता है।

Galaxy Tab S9 FE में 10.9 इंच का WQXGA (2,560×1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह टैबलेट Android 13 आधारित One UI 5.1 पर चलता है। इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8MP का रियर और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी की क्षमता 8000mAh है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Related posts

क्या स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन फीचर ऑन रखना सही है? जानें फायदे और नुकसान

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC सपोर्ट

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ कीमत हुई सामने