Sakat Chauth 2026: जानें सकट चौथ का सही दिन और समय, 6 जनवरी को करें व्रत और गणपति जी की पूजा।
Sakat Chauth 2026: जनवरी 2026 में सकट चौथ का व्रत गणपति जी की पूजा के लिए किया जाएगा। पुराणों में इस चतुर्थी को बेहद महत्व दिया गया है। माघ महीने की संकष्टी चतुर्थी को सकट चौथ, तिल चौथ या तिलकुट चतुर्थी भी कहा जाता है। यह व्रत समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला माना जाता है। इस साल व्रत की तारीख को लेकर कंफ्यूजन है, इसलिए जानें सही दिन और समय।
सकट चौथ 2026: 6 या 7 जनवरी? (Sakat Chauth 2026)
सकट चौथ व्रत के लिए चंद्रोदय और तिथि महत्वपूर्ण मानी जाती है। माघ कृष्ण चतुर्थी तिथि 6 जनवरी, मंगलवार सुबह 8:01 बजे से शुरू होकर 7 जनवरी सुबह 6:52 बजे तक रहेगी।
पंचांग के अनुसार सकट चौथ व्रत 6 जनवरी 2026 को रखा जाएगा क्योंकि इस दिन चतुर्थी तिथि के साथ चंद्रमा पूजा का समय भी मिल रहा है।
also read: माघ माह 2026: माघ महीने में तिल से जुड़े खास…
सकट चौथ व्रत कैसे करें?
-
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
-
एक साफ आसन पर बैठकर भगवान गणेश की पूजा का संकल्प लें।
-
दिनभर अन्न का त्याग करें और केवल फलाहार करें।
-
शाम को पूजा के समय गणेशजी को दुर्वा, फूल और लड्डू चढ़ाएं।
-
तिल, गुड़ या मिठाई का दान करें। गणेश मंदिर के पुजारी को भोजन करवाना भी उत्तम माना जाता है।
सकट चौथ व्रत में क्या न करें?
-
सूर्योदय के बाद सोने से बचें।
-
बिना स्नान किए कुछ भी न खाएं।
-
दिन में सोना, नशा करना या झूठ बोलना वर्जित है।
-
लड़ाई-झगड़ा न करें और तामसिक भोजन से दूर रहें।
-
ब्रह्मचर्य का पालन करें।
सकट चौथ व्रत को सही दिन और विधि से करने से भगवान गणेश की कृपा मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।