सकट चौथ 2026: संतान की लंबी आयु और खुशहाली के लिए व्रत कब और कैसे करें

by Neha
सकट चौथ 2026: संतान की लंबी आयु और खुशहाली के लिए व्रत कब और कैसे करें

सकट चौथ 2026 व्रत 6 जनवरी को है। जानें सही तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और संतान की लंबी आयु के लिए इसका महत्व।

सकट चौथ 2026 का व्रत 6 जनवरी, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन चतुर्थी तिथि सुबह 8:01 बजे प्रारम्भ होकर अगले दिन सुबह 6:52 बजे समाप्त होगी। चंद्र उदय का समय इस दिन 8:54 PM है।

सकट चौथ व्रत विशेष रूप से महिलाओं द्वारा संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना से रखा जाता है। यह व्रत भगवान गणेश और सकट माता को समर्पित है।

सकट चौथ व्रत का महत्व

सकट चौथ व्रत संतान के जीवन में खुशहाली लाने के साथ-साथ बुध ग्रह के अशुभ प्रभावों से मुक्ति दिलाता है। इसे करने से कार्यों में सफलता मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व होता है।

माना जाता है कि इस व्रत को करने से संतान के जीवन में कोई बड़ा संकट नहीं आता और भगवान गणेश की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है।

also read: सकट चौथ 2026: कब है सकट चौथ और जानें शुभ समय व व्रत नियम

सकट चौथ पूजा विधि

  1. स्नान और साफ वस्त्र पहनें: सकट चौथ के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्‍त्र पहनें।

  2. भगवान गणेश की पूजा करें: गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के दौरान गणेश जी के मंत्रों का जाप करें और सकट चौथ की कथा पढ़ना न भूलें।

  3. भोग अर्पण करें: इस दिन भगवान गणेश को तिल से बने लड्डू और मोदक का भोग जरूर लगाएं।

  4. गणेश चालीसा का पाठ करें: संभव हो तो सकट चौथ के दिन गणेश चालीसा भी पढ़ें।

  5. रात में चंद्र देव की पूजा: रात में चंद्र देव की पूजा के बाद आप जल और फलाहारी भोजन ग्रहण कर सकते हैं।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”