Ruhanika Dhawan : 15 साल की उम्र में घर खरीदा, अब मोहब्बतें की इस अभिनेत्री ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया।

by editor
Ruhanika Dhawan : 15 साल की उम्र में घर खरीदा, अब मोहब्बतें की इस अभिनेत्री ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया।

बोर्ड के परिणाम घोषित हो गए हैं। कई छात्रों ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। ऐसा ही कमाल मोहब्बतें की एक्ट्रेस Ruhanika Dhawan ने भी दिखाया है। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई में भी अपनी प्रतिभा साबित की है।

फिल्म और टीवी की दुनिया में कई छोटे कलाकार हैं जो बेहतरीन काम कर रहे हैं और उनकी एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है। रुहानिका धवन ने भी ऐसा ही किया। उन्होंने पहले ‘ये है मोहब्बतें’ में यंग रूही भल्ला का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता, लेकिन साथ ही पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया। हाल ही में उनका 12वीं का रिजल्ट आया है, जिसमें उन्होंने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे वे बेहद खुश हैं।

किसी भी चाइल्ड आर्टिस्ट के लिए एक्टिंग के साथ पढ़ाई करना आसान नहीं होता। Ruhanika Dhawan ने बताया कि कैसे अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच समय निकालकर बोर्ड की तैयारी की और अच्छे नंबर लाने में सफल रहीं। उन्होंने कहा, “मैं 91 प्रतिशत अंक लाकर बहुत खुश हूं। इसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की है। तीन साल के लिए मैंने अपना एक्टिंग करियर रोक दिया ताकि पढ़ाई पर फोकस कर सकूं। अब मुझे लगता है कि मेरा यह फैसला सफल रहा। मेरे पैरेंट्स को मुझ पर पूरा भरोसा था कि मैं अच्छे अंक लाऊंगी और मैंने उन्हें सही साबित किया। मेरे उम्र के दूसरे एक्टर्स कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, लेकिन मैंने पढ़ाई को प्राथमिकता दी।”

रुहानिका के आगे के प्लान्स
Ruhanika Dhawan ने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, “मैं अब महाराष्ट्र के कई प्रतिष्ठित कॉलेजों के प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही हूं। अगर मेरा कॉलेज शेड्यूल फ्लेक्सिबल हुआ, तो मैं फिर से अपने एक्टिंग करियर पर भी ध्यान केंद्रित कर सकूंगी।” इसका मतलब है कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं, लेकिन एक्टिंग को पूरी तरह से छोड़ना नहीं चाहतीं। फिलहाल 17 साल की रुहानिका अपने करियर को लेकर बेहद सकारात्मक हैं।

15 साल की उम्र में घर खरीदा था
Ruhanika Dhawan भले ही अभी 17 साल की हैं, लेकिन इस कम उम्र में ही उन्होंने काफी सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने 15 साल की उम्र में अपना पहला घर भी खरीदा था। इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा, “मेहनत की कमाई से घर खरीदना मेरे लिए एक अविश्वसनीय अनुभव था। इसने मुझे और अधिक जिम्मेदार बनाया है। यह दिखाता है कि मैं अब बड़ी हो चुकी हूं और अपने जीवन के फैसले आत्मविश्वास के साथ लेने के लिए तैयार हूं। मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरा पूरा समर्थन किया है और मुझे खुद के फैसले लेने की आजादी दी है, जो मेरे लिए जीवन के सफर में सबसे बड़ा सहारा है।”

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!