Sunday, April 19, 2026

RPSC Recruitment 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, 19 अक्टूबर तक करें आवेदन

by Neha
RPSC Recruitment 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, 19 अक्टूबर तक करें आवेदन

RPSC Recruitment 2025: RPSC ने कॉलेज शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू की। 19 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करें। परीक्षा 1 से 24 दिसंबर 2025 तक होगी।

RPSC Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कॉलेज शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी कर दिया है। आरपीएससी बैच-55 के तहत 574 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज (20 सितंबर 2025) से शुरू हो गई है, जो 19 अक्टूबर 2025 की रात 12 बजे तक पूरी की जा सकेगी। उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं, सभी आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 13 दिसंबर 2024 को जारी विज्ञापन संख्या 24/2024-25 को वापस ले लिया है। इस पहले के विज्ञापन के तहत आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी नए विज्ञापन के तहत पुनः ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस भर्ती में न्यूनतम अंक का भी प्रावधान जोड़ा गया है, जिसमें प्रत्येक पेपर में कम से कम 36% अंक और कुल मिलाकर लिखित परीक्षा में 40% अंक अनिवार्य होंगे।

आरक्षित वर्गों को मिलेगी छूट – RPSC Recruitment 2025

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को 5% अंक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांगजन भी नियमों के अनुसार आयु सीमा और अंक निर्धारण में छूट प्राप्त करेंगे।

also read: जयपुर पुलिस को मिले 76 नए जांबाज अधिकारी, मुख्यमंत्री…

आयु सीमा और छूट

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है (1 जुलाई 2025 के अनुसार)।

  • कुछ पदों के लिए 1 से 3 वर्ष तक अतिरिक्त आयु सीमा छूट भी दी जाएगी, जो पिछले विज्ञापनों के अनुसार लागू होगी।

  • पद क्रम 30 के लिए आयु सीमा में कोई छूट नहीं मिलेगी।

  • आरक्षित वर्गों के लिए अलग-अलग छूट के नियम भी लागू होंगे, जिनकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध है।

परीक्षा तिथि पहले से निर्धारित

नए विज्ञापन के तहत भी परीक्षा पहले तय कार्यक्रमानुसार 1 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। विस्तृत शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार पद विवरण, आवेदन शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी वहीं उपलब्ध है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा