Sunday, April 19, 2026

Rohan Bopanna ने टेनिस में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 45 की उम्र में किया अनोखा कारनामा

by editor
Rohan Bopanna ने टेनिस में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 45 की उम्र में किया अनोखा कारनामा

भारतीय टेनिस स्टार Rohan Bopanna ने फ्रांस में जारी मोंटे-कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले राउंड में जीत दर्ज करने के साथ ही वे एटीपी मास्टर्स 1000 लेवल पर सिंगल्स या डबल्स मुकाबला जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

भारतीय टेनिस लीजेंड Rohan Bopanna और अमेरिका के बेन शेल्टन की जोड़ी ने मोंटे-कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांसिस्को सेरुंडोलो और एलेजांद्रो टेबिलो को शिकस्त दी है। इस जीत के साथ भारत-अमेरिका की यह जोड़ी मेंस डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। पहले राउंड में उन्होंने अर्जेंटीना के सेरुंडोलो और चिली के टेबिलो को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया। अब उनका मुकाबला इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावास्सोरी की जोड़ी से होगा। साथ ही, इस मुकाबले के जरिए रोहन बोपन्ना ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

45 साल 1 महीने की उम्र में रचा इतिहास
Rohan Bopanna ने 45 साल और 1 महीने की उम्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। वे एटीपी मास्टर्स 1000 लेवल पर सिंगल्स या डबल्स मुकाबला जीतने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, इसी दौरान भारत के नंबर-1 डबल्स खिलाड़ी का दर्जा उनसे छिन गया है। युकी भांबरी ने हाल ही में उन्हें पछाड़ते हुए भारत के शीर्ष डबल्स खिलाड़ी का स्थान हासिल किया है। वर्तमान लाइव एटीपी रैंकिंग में भांबरी 28वें और बोपन्ना 43वें स्थान पर हैं।

पिछले साल भी किया था कमाल
Rohan Bopanna ने इससे पहले 2023 के जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष डबल्स खिताब जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने 43 साल की उम्र में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर इटली की जोड़ी—सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावास्सोरी—को फाइनल में हराया था। इसके बाद मियामी ओपन का खिताब भी अपने नाम किया और मास्टर्स 1000 स्तर पर खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बने।

उन्होंने 44 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। गौरतलब है कि Rohan Bopanna ने अपने लंबे और सफल करियर में दो ग्रैंड स्लैम और छह एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब अपने नाम किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2012, 2016 और 2024 के पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। बोपन्ना ने महज़ 19 साल की उम्र में प्रोफेशनल टेनिस करियर की शुरुआत की थी और अब तक 26 वर्षों से टेनिस जगत में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को गौरवान्वित किया है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा