लौह एवं इस्पात क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण में उत्कृष्टता के लिए RINLने एपी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2024 प्रतियोगिता में स्वर्ण पुरस्कार जीता

विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र की कॉर्पोरेट इकाई RINL ने लौह और इस्पात श्रेणी में ऊर्जा संरक्षण में महत्वपूर्ण पहल के लिए आंध्र प्रदेश के राज्य ऊर्जा संरक्षण मिशन द्वारा आयोजित राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2024 प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित "स्वर्ण पुरस्कार" जीता है।

विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र की कॉर्पोरेट इकाई RINL ने लौह और इस्पात श्रेणी में ऊर्जा संरक्षण में महत्वपूर्ण पहल के लिए आंध्र प्रदेश के राज्य ऊर्जा संरक्षण मिशन द्वारा आयोजित राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2024 प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित “स्वर्ण पुरस्कार” जीता है।

हाल ही में विजयवाड़ा में आयोजित ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के समापन समारोह में आंध्र प्रदेश सरकार के विशेष मुख्य सचिव (ऊर्जा) श्री के. विजयानंद, आईएएस ने RINL के महाप्रबंधक (ऊर्जा, पर्यावरण एवं उपयोगिताएँ) श्री उत्तम ब्रह्मा, और उप महाप्रबंधक (ऊर्जा प्रबंधन विभाग) श्री वीवीवीएस पुल्ला रेड्डी को स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया।

RINL को यह प्रतिष्ठित स्वर्ण पुरस्कार पिछले तीन वर्षों के दौरान ऊर्जा संरक्षण प्रयासों के कार्यान्वयन तथा अपशिष्ट ऊर्जा में दक्षता के लिए प्रदान किया गया।

RINL के सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) श्री ए.के. सक्सेना ने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के ऊर्जा प्रबंधन और सहयोगी विभागों को आरआईएनएल को एक बार फिर गौरव दिलाने के लिए बधाई दी है।

Related posts

राजनाथ सिंह ने तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम की शीतकालीन तैनाती की सफलता पर दी बधाई

सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने किया जनता का अभिवादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को सोमनाथ अमृत महोत्सव में होंगे शामिल, गुजरात में भव्य आयोजन की तैयारियां