Saturday, April 18, 2026

रेखा गुप्ता ने Delhi CM पद की शपथ ली, जबकि प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा समेत छह विधायक मंत्री बने।

by editor
रेखा गुप्ता ने Delhi CM पद की शपथ ली, जबकि प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा समेत छह विधायक मंत्री बने।

Delhi CM  : शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। रामलीला मैदान में हुए समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिल गई है। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ छह अन्य नेता कैबिनेट मंत्री बनने जा रहे हैं। इनमें प्रवेश वर्मा (नई दिल्ली), मनजिंदर सिंह सिरसा (राजौरी गार्डन), रवींद्र कुमार इंद्राज (बवाना), कपिल मिश्रा (करावल नगर), आशीष सूद (जनकपुरी) और पंकज कुमार सिंह (विकासपुरी) शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में कौन रहा मौजूद?

शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल हुए।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री—केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक—साथ ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी समारोह में मौजूद थे। दिलचस्प बात यह रही कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी मंच पर नजर आईं।

रेखा गुप्ता कौन हैं?

रेखा गुप्ता ने करीब दस साल तक ABVP में सक्रिय रहने के बाद 2002 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा। वह दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। राजनीति में उनका व्यापक अनुभव है, और वह पार्षद के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। शालीमार बाग सीट से उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 29,595 वोटों के अंतर से हराया।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा