Reena Roy: “ये जिंदगी के इत्तेफाक हैं,” रीना रॉय ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ मिलती-जुलती शक्ल पर कहा जानिए

Reena Roy: “ये जिंदगी के इत्तेफाक हैं,” रीना रॉय ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ मिलती-जुलती शक्ल पर कहा जानिए

 Reena Roy: सोनाक्षी सिन्हा के साथ मिलती-जुलती शक्ल पर रीना रॉय का शानदार जवाब पढ़ें:

Reena Roy: 2010 में सलमान खान की सुपर हिट फिल्म दबंग से सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टिंग की दुनिया में प्रवेश किया। उन्हें इस फिल्म के बाद जबरदस्त लोकप्रियता मिली, रज्जो के नाम से पहचान मिली। उनके लुक्स को लेकर भी वहाँ बहुत चर्चा हुई। सोनाक्षी का लुक्स उस समय गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रीना रॉय से तुलना होने लगी। दोनों में इतनी समानता थी कि कोलाज वाली तस्वीरें वायरल हो गईं। सोनाक्षी ने हालांकि इस तुलना को गलत बताते हुए खुद को अपनी माँ पूनम सिन्हा की छवि बताया था। लेकिन अभिनेत्री रीना रॉय का जवाब अलग था।

सोनाक्षी की तुलना पर..।

कुछ साल पहले फर्स्टपोस्ट के साथ बातचीत में जब रीना रॉय से पूछा गया कि सोनाक्षी उनके जैसी दिखती हैं इस पर उनका क्या कहना है? एक्ट्रेस ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा ‘वहीं न, ये जिंदगी के इत्तेफाक होते हैं।’ आगे एक्ट्रेस ने भी बतया कि उनकी माँ और एक्टर जीतेंद्र की माँ जुड़वा बहने लगती थीं।

शत्रुघ्न सिन्हा के साथ लव स्टोरी

70 और 80 के दशक में रीना रॉय ने फिल्म नसीब, कालीचरण, आशा, जानी दुश्मन और अपनापन में काम किया। उस समय एक्ट्रेस का नाम अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ जुड़ा हुआ था। एक्टर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में दोनों के अफेयर की पुष्टि की थी। दोनों ने सालों तक डेटिंग की। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से पहले ही शादी कर ली थी। ऐसे में एक्टर ने पत्नी के साथ रहने का निर्णय लिया। वहीं, रीना रॉय ने भारत छोड़कर पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली। नायिका कुछ साल पहले भारत वापस आई हैं। पिछले साल कपिल शर्मा शो में उन्हें देखा गया था।

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब