Redmi Turbo 4 Pro, अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है।

by editor
Redmi Turbo 4 Pro, अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है।

Redmi का नया स्मार्टफोन, Redmi Turbo 4 Pro, अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है। इस फोन में 7550mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही, इसमें दमदार Snapdragon चिपसेट भी मिलेगा।

फोन में 6.83 इंच का LTPS डिस्प्ले पैनल हो सकता है।

Redmi Turbo 4 Pro फोन जल्द ही बाजार में पेश किया जा सकता है और यह पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें नया Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट होगा। शाओमी के जनरल मैनेजर और रेडमी ब्रांड के मार्केटिंग हेड, , जिससे यह संकेत मिलता है कि फोन अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है। यह फोन परफॉर्मेंस के लिहाज से दमदार होगा, क्योंकि इसमें नया चिपसेट है, जो Adreno 825 GPU के साथ फ्लैगशिप स्तर की परफॉर्मेंस दे सकता है।

Redmi Turbo 4 Pro मिडरेंज स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकता है, और कंपनी का दावा है कि यह फोन अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ सकता है, जिनमें Ace और Neo सीरीज के फोन शामिल हैं।

Redmi Turbo 4 Pro संभावित स्पेसिफिकेशंस (अफवाह)
इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का LTPS पैनल हो सकता है, जो फ्लैट डिस्प्ले के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) का सपोर्ट भी हो सकता है, और दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है।

डिजाइन की बात करें तो इसे मेटल फ्रेम के साथ पेश किया जा सकता है, और इसमें 7550mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा, फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी संभावना है।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप