Redmi Pad 2 में 11 इंच की 2.5K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,560×1,600 पिक्सल है।
Redmi Pad 2 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह टैबलेट 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G100-Ultra चिपसेट से लैस है और इसमें 8GB LPDDR4X रैम मिलती है। डिवाइस में 11 इंच की बड़ी 2.5K डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 9000mAh की दमदार बैटरी है। इस टैबलेट की एक खासियत यह भी है कि यह Google Circle to Search और Gemini AI जैसे फीचर्स के साथ आता है। यह टैबलेट दो वर्ज़न में उपलब्ध है – Wi-Fi-only और Wi-Fi + Cellular। Redmi Pad 2 को HyperOS 2 पर पेश किया गया है।
Redmi Pad 2 की भारत में कीमत:
- 4GB रैम + 128GB स्टोरेज (Wi-Fi only) वेरिएंट: ₹13,999
- 6GB रैम + 128GB स्टोरेज (Wi-Fi + 4G): ₹15,999
- 8GB रैम + 256GB स्टोरेज: ₹17,999
यह टैबलेट 24 जून से Amazon और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसे ब्लू और ग्रे रंगों में खरीदा जा सकेगा।
Redmi Pad 2 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स:
- 11 इंच की 2.5K स्क्रीन (2560×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन)
- Android 15 बेस्ड HyperOS 2.0
- MediaTek Helio G100-Ultra प्रोसेसर
- अधिकतम 8GB रैम और 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज
- 9000mAh बैटरी और 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
- कनेक्टिविटी: Bluetooth, Wi-Fi, 4G, 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type-C
- साइज: 254.58×166.04×7.36 मिमी | वज़न: 510 ग्राम
- कैमरा: रियर में 8MP, फ्रंट में 5MP
- क्वॉड स्पीकर डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ
- स्मार्ट पेन और AI फीचर्स (जैसे Gemini AI और Circle to Search) का सपोर्ट
Redmi Pad 2 एक बजट रेंज में प्रीमियम फीचर्स देने वाला टैबलेट है, जो मल्टीमीडिया, पढ़ाई और हल्के कामकाज के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।