Xiaomi Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ आज भारत में लॉन्च, 200MP OIS कैमरा, 1.5K OLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और दमदार MediaTek / Snapdragon प्रोसेसर के साथ। जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स।
Xiaomi आज भारत में अपनी पॉपुलर रेडमी नोट सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च कर रहा है। ये डिवाइस दमदार चिपसेट, बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी और 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आएंगे। इसके अलावा, 200MP OIS प्राइमरी कैमरा और Android 15 आधारित HyperOS 2.0 भी मिलेगा। इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः लगभग ₹30,000 और ₹40,000 से कम हो सकती है।
Redmi Note 15 Pro सीरीज की लॉन्च डिटेल्स
Xiaomi आज IST के अनुसार सुबह 11 बजे भारत में दोनों डिवाइस लॉन्च करेगा। लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन Xiaomi के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के साथ-साथ Amazon और अन्य रिटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध होंगे। दोनों मॉडल्स को कार्बन ब्लैक और मिराज ब्लू रंगों में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, Note 15 Pro को एक एक्सक्लूसिव सिल्वर ऐश वेरिएंट में और Note 15 Pro+ को कॉफी मोचा कलर में लॉन्च किया जा सकता है।
Redmi Note 15 Pro सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 15 Pro और Pro+ दोनों मॉडल्स में परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी क्षमता पर खास ध्यान दिया गया है। ये स्मार्टफोन Android 15 के साथ HyperOS 2.0 सॉफ्टवेयर पर काम करेंगे और 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट की सुविधा देंगे।
also read: Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी, 12GB…
दोनों मॉडल्स में दमदार प्रोसेसर
-
Redmi Note 15 Pro: MediaTek Dimensity 7400-Ultra चिपसेट और Mali-G615 MC2 GPU।
-
Redmi Note 15 Pro+: Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और Adreno 810 GPU।
कंपनी की डुअल-चिप स्ट्रेटेजी अलग-अलग परफॉर्मेंस पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बनाई गई है।
Redmi Note 15 Pro सीरीज के कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो दोनों डिवाइस में 200MP Samsung HPE प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलेगा। इसके अलावा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और स्टैंडर्ड Note 15 Pro में 20MP फ्रंट कैमरा, जबकि Note 15 Pro+ में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
डिस्प्ले और बैटरी
दोनों स्मार्टफोन 1.5K OLED डिस्प्ले और बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी के साथ आएंगे, जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप और हाई-रेज वीडियो अनुभव सुनिश्चित करता है।
Redmi Note 15 Pro और Pro+ अपने दमदार प्रोसेसर, हाई-रेस कैमरा और शानदार डिस्प्ले के साथ भारत में स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं।