Sunday, May 10, 2026

Realme GT 8 सीरीज चीन में लॉन्च: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और मॉड्यूलर कैमरा डिजाइन के साथ दमदार वापसी

by Neha
Realme GT 8 सीरीज चीन में लॉन्च: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और मॉड्यूलर कैमरा डिजाइन के साथ दमदार वापसी

Realme GT 8 और GT 8 Pro सीरीज चीन में लॉन्च हो गई है। जानिए 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी, मॉड्यूलर कैमरा डिजाइन और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर जैसे धमाकेदार फीचर्स के बारे में।

Realme ने अपनी प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज GT 8 को आखिरकार चीन में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन्स – Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro – को लॉन्च किया गया है, जो अपने शानदार कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस फीचर्स को लेकर पहले से ही काफी चर्चा में थे।

Realme GT 8 में मिलेगा फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस

Realme GT 8 एक पावरफुल डिवाइस है जो Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और R1 गेमिंग चिप के साथ आता है। फोन में 2K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz की हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले न सिर्फ विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है बल्कि स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग में भी मदद करता है।
स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है जो तेज और सुरक्षित अनलॉकिंग देता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें Ricoh GR ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। डिवाइस में बड़ी 7000mAh बैटरी दी गई है और यह व्हाइट, नेवी ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Realme GT 8 Pro: 200MP कैमरा और 7000 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले

GT 8 Pro इस सीरीज का हाई-एंड वर्जन है, जिसमें Realme ने तकनीक और डिजाइन का बेहतरीन मेल पेश किया है। यह स्मार्टफोन 2K रेजोल्यूशन वाले 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 7000 निट्स तक है — यानी धूप में भी स्क्रीन आसानी से पढ़ी जा सकती है। साथ ही, इसमें आंखों की सुरक्षा के लिए एडवांस आई प्रोटेक्शन मोड भी दिया गया है।

फोन में दिया गया है लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, जिसे R1 डिस्प्ले चिप और 16GB रैम के साथ पेयर किया गया है। इसकी 7000mAh बैटरी 120W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे चार्जिंग टाइम काफी कम हो जाता है।

मॉड्यूलर कैमरा सिस्टम के साथ मिलेंगे DSLR जैसे फीचर्स

Realme GT 8 Pro का कैमरा सेटअप इसे बेहद खास बनाता है। इसमें दिया गया है:

  • 50MP Ricoh GR सर्टिफाइड प्राइमरी कैमरा

  • 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस – जो 3X ऑप्टिकल और 6X-12X लूज़लेस ज़ूम को सपोर्ट करता है

  • 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, जो 116 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करता है

इसके अलावा, इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका मॉड्यूलर कैमरा डिजाइन, जिससे यूजर्स अपने हिसाब से कैमरा मॉड्यूल का राउंड, स्क्वेयर या रोबोटिक डिजाइन चुन सकते हैं।

भारत में लॉन्चिंग कब होगी?

हालांकि, फिलहाल यह सीरीज केवल चीन में लॉन्च की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्तों में Realme GT 8 और GT 8 Pro भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी दस्तक देंगे। अभी तक कंपनी ने इंटरनेशनल लॉन्च की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट