रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर गूंजने वाली है किलकारी? शादी के 12 साल बाद प्रेग्नेंसी की अफवाहें

रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर गूंजने वाली है किलकारी? शादी के 12 साल बाद प्रेग्नेंसी की अफवाहें

टीवी कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता की प्रेग्नेंसी अफवाहें फिर से सुर्खियों में। शादी के 12 साल बाद फैंस अंदाज़े लगा रहे हैं कि कपल जल्द माता-पिता बनने वाला है।

टीवी के पसंदीदा कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैल गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है। शादी के 12 साल बाद यह जोड़ी अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर सकती है और पेरेंटहुड में कदम रख सकती है।

क्या शादी के 12 साल बाद हो सकते हैं पेरेंट्स?

टीवी क्रिएट्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रवि और सरगुन के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो यह कपल शादी के एक दशक से अधिक समय बाद पहली बार माता-पिता बनने वाला है। हालांकि, अभी तक दोनों ने इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

हॉस्पिटल के बाहर नजर आने के बाद फैली थीं अफवाहें

यह पहली बार नहीं है जब रवि-दुबे और सरगुन मेहता की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगी हों। पहले ये खबरें तब सामने आई थीं जब कपल अपने शो ‘जूलियट जट्ट दी’ को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस 19 में दिखाई दिए थे। टीवी पर आने के बाद उन्हें एक हॉस्पिटल के बाहर देखा गया, जिससे फैंस में काफी उत्सुकता बढ़ गई। हालांकि कपल ने कभी भी अफवाहों की पुष्टि नहीं की।

also read: तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में खरीदा…

रवि और सरगुन की लव स्टोरी

रवि और सरगुन की रोमांटिक कहानी टीवी सेट 12/24 करोल बाग से शुरू हुई, जहां दोनों ने ऑन-स्क्रीन कपल का रोल निभाया। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जल्द ही असली जीवन में बदल गई। रवि ने ‘नच बलिए 5’ के दौरान दिसंबर 2012 में सरगुन को प्रपोज़ किया, और इस पल ने दर्शकों के दिल जीत लिए। दोनों ने 7 दिसंबर 2013 को शादी की। तब से कपल हमेशा एक-दूसरे के साथ नजर आता रहा है और फैंस के लिए रिश्ते के आदर्श बन गए हैं।

करियर की राह

जहां सरगुन मेहता टीवी इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं, वहीं रवि दुबे भी अपने करियर में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। जल्द ही उन्हें रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण के रोल में देखा जाएगा।

फैंस अब कपल की प्रेग्नेंसी की खबर का इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा जारी है।

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब