राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन का दौरा करेंगी। राफेल जेट्स की तकनीक की जानकारी लेंगी और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन का दौरा करेंगी। दिल्ली से विशेष विमान के जरिए सुबह 8 बजे उड़ान भरने के बाद वे लगभग एक घंटे में अंबाला पहुंचेंगी। एयरफोर्स स्टेशन पर उनका भव्य गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया जाएगा।
राष्ट्रपति के दौरे के दौरान, उन्हें राफेल जेट्स की तकनीक और संचालन प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेने का मौका मिल सकता है। संभावना है कि राष्ट्रपति राफेल की उड़ान का अनुभव भी कर सकती हैं।
also read: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने की बड़ी घोषणा, नलवा में करोड़ों…
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे का पूरा एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन उनके अंबाला एयरफोर्स स्टेशन दौरे में अधिकारियों को संबोधित करना भी शामिल होगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे समाप्त होगा।
सुरक्षा कारणों से इस कार्यक्रम में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला एयरफोर्स स्टेशन का दौरा कर रही हैं, जिससे यह कार्यक्रम विशेष महत्व रखता है।