रश्मिका मंदाना ने पैप्स को दिया ब्राइडल ग्लो के साथ पोज, शादी की चर्चा में छाई

रश्मिका मंदाना ने पैप्स को दिया ब्राइडल ग्लो के साथ पोज, शादी की चर्चा में छाई

रश्मिका मंदाना ने पैप्स को ब्राइडल ग्लो के साथ पोज दिया, शादी से पहले उनका स्टाइल सोशल मीडिया पर वायरल। फैंस को दुल्हन लुक में देखने की उत्सुकता बढ़ी।

साउथ की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही विजय देवरकों्डा की दुल्हन बनने जा रही हैं। दोनों की शादी 26 फरवरी को उदयपुर के एक महल में प्राइवेट तरीके से होने वाली है। शादी के बाद हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया है।

बांद्रा में स्पॉट हुईं रश्मिका

हाल ही में रश्मिका मंदाना को मुंबई के बांद्रा में एक सैलून के बाहर देखा गया। इस दौरान उन्होंने ब्लू डेनिम के साथ नेवी ब्लू लॉन्ग ब्लेज़र और ब्लू कैप पहना था। चेहरे को मास्क से ढकने के बावजूद पैप्स ने उनसे मास्क हटाने का निवेदन किया।

also read: हिना खान और मुनव्वर फारूकी की पेरेंटिंग बातचीत हुई वायरल,…

ब्राइडल ग्लो से दमकता चेहरा

शुरू में रश्मिका ने मास्क हटाने से इनकार किया, लेकिन पैप्स के कहने पर उन्होंने मास्क हटाया और कैमरे के सामने हंसते हुए पोज दिया। इस दौरान उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ तौर पर नजर आया। फैंस ने उनके इस लुक को बहुत पसंद किया और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PopCorn mood (@popcorn_mood1)

रश्मिका और विजय की रोमांटिक लव स्टोरी

रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी 2018 में फिल्म गीता गोविंदम के सेट से शुरू हुई। इसके बाद दोनों को डियर कॉमरेड में भी साथ देखा गया। 2025 में ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली थी, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की। लंबे समय से गुपचुप डेटिंग कर रहे इस कपल की वेकेशन फोटोज़ कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

फैंस अब रश्मिका को दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं और उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब