रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट की अपनी इंगेजमेंट रिंग, फैंस ने कहा ‘अब तो हो गया कंफर्म’। जानें रिंग और विजय देवरकोंडा के साथ उनकी सगाई की खबरें।
दक्षिण की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपनी सगाई कर ली है। हालांकि दोनों ने अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन रश्मिका ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस वीडियो ने फैंस के बीच सगाई की खबर को पुख्ता कर दिया है।
रश्मिका का क्यूट वीडियो और रिंग की झलक
रश्मिका ने अपने पालतू डॉग के साथ एक बेहद प्यारा वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वे अपने डॉग के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही हैं और फोन पर उसे कुछ दिखा रही हैं। इस दौरान फैंस की नजरें सीधे रश्मिका के हाथ की इंगेजमेंट रिंग पर पड़ीं, जो साफ तौर पर नजर आ रही है। इस खूबसूरत डायमंड रिंग ने फैंस को इस बात का यकीन दिला दिया है कि उनकी सगाई सचमुच हो चुकी है।
फैंस के कमेंट्स से हुई कंफर्मेशन
रश्मिका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “शूटिंग के दौरान मैंने फिल्म का पहला गाना सुना था, और अब भी मुझे यह गाना बेहद पसंद है। क्या हम ऑरा के मेरे साथ वाइबिंग करने के बारे में बात कर सकते हैं? सोचिए, उसे पता होता कि स्क्रीन पर दिख रही लड़की मैं हूं तो वह कितनी कंफ्यूज हो जाती!” इस वीडियो पर फैंस ने खूब प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने लिखा कि इंगेजमेंट कंफर्म हो गई है, तो कुछ ने कहा कि आखिरकार रिंग पकड़ ली गई। फैंस की इस उत्सुकता से साफ है कि वे इस जोड़ी की सगाई को लेकर बहुत खुश हैं।
also read: दीपिका पादुकोण बनीं भारत की पहली ‘मेंटल हेल्थ एंबेसडर’,…
रिंग कैसी है?
विजय देवरकोंडा की टीम ने पुष्टि की है कि अभिनेता की सगाई हो चुकी है, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किससे। रश्मिका की इस इंगेजमेंट रिंग की अगर बात करें तो यह एक बड़ा और खूबसूरत डायमंड रिंग है, जो उनके हाथ में बेहद स्टाइलिश लग रही है।