रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने ‘लाइकी लाइका’ से सिंगिंग डेब्यू किया, फैंस ने उनकी आवाज की जमकर तारीफ की। जानें फिल्म और गाने से जुड़ी पूरी जानकारी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपने अपकमिंग फिल्म ‘लाइकी लाइका’ के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि राशा ने इस फिल्म में सिंगिंग डेब्यू भी किया है। फिल्म का पहला गाना ‘छाप तिलक’ हाल ही में रिलीज हुआ है और फैंस की प्रतिक्रिया देखकर साफ है कि राशा ने अपने सिंगिंग टैलेंट से सभी को प्रभावित किया है।
राशा ने साल 2024 में फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी, लेकिन राशा ने गाने और डांस के जरिए खूब लाइमलाइट बटोरी थी। पिछले साल के फ्लॉप डेब्यू के बाद राशा ने लगभग एक साल तक फिल्मों से दूरी बनाई। अब वह ‘लाइकी लाइका’ के जरिए स्क्रीन और म्यूजिक दोनों में वापसी कर रही हैं।
फिल्म के फर्स्ट लुक को देखने के बाद फैंस उन्हें स्क्रीन पर फिर से देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में राशा थडानी और अभय वर्मा (जो पहले ‘मुंज्या’ 2024 में नजर आए थे) स्क्रीन साझा करेंगे। गाने ‘छाप तिलक’ में राशा की आवाज़ को सुनकर फैंस का जोश बढ़ गया है। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर उनके सिंगिंग डेब्यू की जमकर तारीफ हो रही है।
also read: चुप रहना ही सबसे बड़ी ताकत है: ऐश्वर्या राय ने शादीशुदा…
एक यूजर ने लिखा, “बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिस राशा थडानी को जाता है।” वहीं दूसरे ने कहा, “क्या गाना है, वाह राशा! इस कोलैब के लिए बहुत खुश हूं।” एक अन्य फैन ने मजाक में कहा, “कोई फायर ब्रिगेड बुलाओ क्योंकि ये गाना आग लगा देने वाला है।”
‘लाइकी लाइका’ सौरभ गुप्ता के निर्देशन में बनी है और भावना तलवार तथा राघव गुप्ता ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को इस साल गर्मियों में रिलीज किए जाने की संभावना है। इस फिल्म में राशा ने अपनी एक्टिंग और सिंगिंग दोनों में दमदार प्रदर्शन किया है, जिससे वह बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने को तैयार हैं।