चुप रहना ही सबसे बड़ी ताकत है: ऐश्वर्या राय ने शादीशुदा महिलाओं को दी महत्वपूर्ण सलाह

चुप रहना ही सबसे बड़ी ताकत है: ऐश्वर्या राय ने शादीशुदा महिलाओं को दी महत्वपूर्ण सलाह

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने शादीशुदा महिलाओं को दी अहम सलाह, कहा – “चुप रहना ही सबसे बड़ी ताकत है”. जानें उनके परिवार और वर्कफ्रंट अपडेट।

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने शादीशुदा महिलाओं के लिए एक अहम सलाह दी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ से अधिक पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली ऐश्वर्या अब बेटी आराध्या की परवरिश में व्यस्त हैं और फिल्मों से थोड़ी दूरी बना रखी है।

also read: जाकिर खान ने लिया लंबा ब्रेक, बोले- ‘सेहत पर ध्यान देना…

ऐश्वर्या की शादीशुदा महिलाओं को सलाह

साल 2007 में ऐश्वर्या और उनके पति अभिषेक बच्चन करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में नजर आए थे। इस शो में दोनों ने अपनी मैरिड लाइफ के अनुभव साझा किए। अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में बताया कि जब भी उनकी कोई बहस होती है, तो उनकी पत्नी पहले कभी माफी नहीं मांगती। उन्होंने कहा, “हर शादी में पत्नी हमेशा सही होती है।”

इस पर ऐश्वर्या ने कहा, “चुप रहना ही शादीशुदा महिला की सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी जिद की बात नहीं है, बल्कि यह प्यार और समझ को सही दिशा देने का तरीका है।

अफवाहों के बावजूद मजबूत रिश्ता

ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक़ को लेकर कई बार अफवाहें आईं, लेकिन दोनों ने इस पर चुप्पी साधी रखी। फैंस के लिए खुशखबरी है कि अब उन्हें अक्सर साथ में देखा जाता है। हाल ही में आराध्या के स्कूल के फंक्शन और नए साल पर विदेश यात्रा में दोनों एक साथ नजर आए।

वर्कफ्रंट अपडेट

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय की आखिरी फिल्म पीएस-2 थी। इसके बाद उन्होंने किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है और फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लेकर फैमिली टाइम का आनंद ले रही हैं।

Related posts

राखी सावंत का बड़ा बयान: “विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, हम मेहंदी में जाएंगे”

विजय देवरकोंडा की सफलता की कहानी: एक्टिंग छोड़ने की डेडलाइन से लेकर ‘अर्जुन रेड्डी’ तक

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती का दर्द, बोले– “स्टारकिड होने का कोई फायदा नहीं मिला, कोई मुझे जानता तक नहीं था”