Rapper Raftaar : शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल ।

Rapper Raftaar : शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल ।

प्रसिद्ध Rapper Raftaar ने अपनी दूसरी शादी रचाई है। उनके विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रही हैं।

मशहूर रैपर Raftaar के फैंस के लिए खुशखबरी है। तलाक के चार साल बाद Raftaar ने एक बार फिर शादी कर ली है। हाल ही में अफवाहें थीं कि Raftaar दूसरी शादी कर सकते हैं, और उनका वेडिंग इनविटेशन कार्ड भी सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। अब इन अफवाहों की पुष्टि हो गई है, और रैपर की दूसरी शादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। रफ्तार ने मनराज जवंदा के साथ अपनी ज़िंदगी की नई शुरुआत की है।

Raftaar की दूसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। Raftaar और मनराज जवंदा ने अपनी शादी अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में  की। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इन तस्वीरों में नवविवाहित जोड़ा बेहद खुश नजर आ रहा है, और उनके चेहरे पर एक-दूसरे के लिए प्यार साफ झलक रहा है। दोनों अपनी नई शुरुआत सादगी से करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Raftaar ने साउथ इंडियन परंपराओं के अनुसार मनराज जवंदा के साथ शादी की है। इन तस्वीरों में दोनों शादी की रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं, और बाद में जोश और खुशी के साथ पोज देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। फैंस को साउथ इंडियन ब्राइड और ग्रूम को देखकर खुशी का एहसास हो रहा है। ये तस्वीरें किसी सोशल मीडिया यूजर ने बधाई देते हुए साझा की हैं। अब सभी जानना चाहते हैं कि Raftaar की दूसरी पत्नी कौन हैं और मनराज जवंदा कौन हैं, जिनसे Raftaar का दिल जुड़ा और उन्होंने दोबारा शादी करने का निर्णय लिया।

मनराज जवंदा कोलकाता की रहने वाली हैं और फैशन और फिटनेस से जुड़ी हैं। ग्रेजुएशन के बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गईं। मनराज ने Raftaar के साथ कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है और स्टाइलिस्ट के तौर पर कई रियलिटी शोज, म्यूजिक वीडियो और टीवी ऐड में भी काम किया है। हालांकि, उनकी लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई, यह दोनों ही बता सकते हैं। फिलहाल, उनके फैंस इस खुशी के मौके पर कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं।

Related posts

राखी सावंत का बड़ा बयान: “विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, हम मेहंदी में जाएंगे”

विजय देवरकोंडा की सफलता की कहानी: एक्टिंग छोड़ने की डेडलाइन से लेकर ‘अर्जुन रेड्डी’ तक

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती का दर्द, बोले– “स्टारकिड होने का कोई फायदा नहीं मिला, कोई मुझे जानता तक नहीं था”