चेहरे पर तेजी से बढ़ रहे काले धब्बे या बिंदी जैसे निशान हाइपरपिग्मेंटेशन का संकेत हो सकते हैं। जानें इसके कारण, संभावित स्वास्थ्य समस्याएं और चेहरे के दाग दूर करने के असरदार घरेलू उपाय।
क्या आपके चेहरे पर बिंदी जैसे छोटे-छोटे काले धब्बे अचानक से बढ़ने लगे हैं? अगर हां, तो इसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे काले धब्बों को हाइपरपिग्मेंटेशन (Hyperpigmentation) कहा जाता है। यह एक आम स्किन कंडीशन है, लेकिन कई बार यह आपके शरीर में छिपी किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा भी कर सकती है।
क्या होते हैं चेहरे पर काले धब्बे?
चेहरे पर दिखाई देने वाले ये धब्बे आमतौर पर स्किन पर मेलानिन (Melanin) के असामान्य जमाव के कारण बनते हैं। मेलानिन आपकी स्किन को रंग देने वाला पिगमेंट होता है। जब यह असंतुलित रूप से बनने लगता है, तो स्किन के कुछ हिस्से बाकी स्किन से ज्यादा काले दिखाई देते हैं।
ये डार्क स्पॉट हल्के भूरे, गहरे भूरे, ग्रे या काले रंग के हो सकते हैं और इनके आकार भी अलग-अलग हो सकते हैं। ये स्पॉट खासतौर पर चेहरे, हाथों, गर्दन और उन जगहों पर ज्यादा दिखाई देते हैं जो सीधी धूप में रहती हैं।
also read: Hypertension Signs in Eyes: हाई ब्लड प्रेशर के ये लक्षण…
डार्क स्पॉट्स होने के मुख्य कारण:
-
धूप में ज्यादा समय बिताना – UV किरणें मेलानिन के प्रोडक्शन को बढ़ा देती हैं।
-
हार्मोनल असंतुलन – प्रेगनेंसी, पीरियड्स या थायरॉइड जैसी कंडीशन्स में स्किन पर प्रभाव पड़ सकता है।
-
तनाव (Stress) – हाई स्ट्रेस लेवल कोर्टिसोल हार्मोन को बढ़ाता है, जिससे हाइपरपिग्मेंटेशन बढ़ सकता है।
-
गलत स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल – कुछ क्रीम्स या केमिकल्स से एलर्जी या स्किन डैमेज हो सकता है।
-
दवाइयों के साइड इफेक्ट – कुछ मेडिकेशन स्किन को संवेदनशील बना सकते हैं।
-
जलने या जानवर के काटने के बाद स्किन डैमेज – इससे भी पिगमेंटेशन हो सकती है।
चेहरे पर बढ़ते काले दाग क्या संकेत देते हैं?
हालांकि ज्यादातर मामलों में ये धब्बे हानिरहित होते हैं, लेकिन अगर ये तेजी से बढ़ रहे हैं या रंग और बनावट बदल रही है, तो यह शरीर में हो रहे किसी इंटरनल इंबैलेंस या हार्मोनल डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है। विशेष रूप से, अगर व्यक्ति लंबे समय से तनाव में है, तो यह सीधे तौर पर स्किन की हेल्थ को प्रभावित कर सकता है।
कितने समय में जाते हैं ये डार्क स्पॉट?
आमतौर पर हल्के डार्क स्पॉट 6 से 12 महीनों में अपने आप हल्के पड़ने लगते हैं। लेकिन अगर पिगमेंटेशन ज्यादा गहरी है, तो इससे छुटकारा पाने में कई साल भी लग सकते हैं।
चेहरे के काले धब्बों से कैसे पाएं छुटकारा?
-
सनस्क्रीन का नियमित उपयोग करें (SPF 30+)
-
ऐंटीऑक्सिडेंट युक्त डाइट लें (विटामिन C, E)
-
स्किन-सोफ़्ट और कैमिकल-फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें
-
तनाव कम करें – मेडिटेशन और योग अपनाएं
-
स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लें यदि समस्या लगातार बनी रहे