रणदीप हुड्डा ने रिवील किया बेटी का चेहरा और नाम, जानिए ‘न्योमिका’ का खूबसूरत मतलब

रणदीप हुड्डा ने रिवील किया बेटी का चेहरा और नाम, जानिए ‘न्योमिका’ का खूबसूरत मतलब

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी बेटी का नाम ‘न्योमिका हुड्डा’ रखा है और उसका अर्थ भी साझा किया है, जिसका मतलब है भगवान की कृपा, स्वतंत्रता और असीम आकाश।

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी नवजात बेटी का नाम और उसका चेहरा फैंस के साथ साझा किया है। कपल ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा रखा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिन लैशराम अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों में कपल अपनी नन्ही परी के साथ खास पल साझा करता दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने पहली बार अपनी बेटी का नाम और झलक दुनिया के सामने रखी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

क्या है ‘न्योमिका’ नाम का अर्थ?

रणदीप हुड्डा ने बताया कि उनकी बेटी का नाम ‘न्योमिका’ रखा गया है, जिसका अर्थ होता है भगवान की कृपा, स्वतंत्रता और आसमान की तरह असीम विस्तार। इस खास नाम के पीछे एक गहरा और आध्यात्मिक भाव जुड़ा हुआ है।

कपल ने कैप्शन में लिखा कि उनकी बेटी अब उनकी दुनिया का नया केंद्र बन चुकी है। फैंस भी इस पोस्ट पर जमकर प्यार और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

also read: समय रैना के रोस्ट पर भड़के मुकेश खन्ना, ‘स्टिल अलाइव’…

2023 में हुई थी शादी

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने वर्ष 2023 में मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें और समारोह काफी चर्चा में रहे थे और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा जल्द ही फिल्म ‘मैचबॉक्स: द मूवी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में जॉन सीना, जेसिका बील, सैम रिचर्डसन और तेयोना पैरिस जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related posts

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

जनाई भोसले ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट: दादी आशा भोसले को याद कर किया भावुक संदेश, शेयर किया पुराना वीडियो