रणबीर कपूर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा प्रोजेक्ट का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म चर्चा में बनी हुई है। अब इसके इंग्लिश वर्जन की रिलीज को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है, जिससे ग्लोबल ऑडियंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
इंटरनेशनल रिलीज को लेकर मिला बड़ा संकेत
फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े द फिथियन ग्रुप एलएलसी के फाउंडर पार्टनर जॉन फिथियन ने संकेत दिया है कि ‘रामायण’ का इंग्लिश वर्जन जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिलीज किया जा सकता है। हाल ही में लॉस एंजिल्स में आयोजित सिनेमाकॉन 2026 में फिल्म को ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर्स के सामने पेश किया गया, जहां कई बड़े थिएटर ऑपरेटर्स ने इसमें रुचि दिखाई।
जॉन फिथियन के अनुसार, विभिन्न देशों के डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बैठकों के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चा आगे बढ़ी है।
View this post on Instagram
अंग्रेजी वर्जन की संभावित रिलीज डेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन फिथियन ने एक बातचीत में संकेत दिया कि ‘रामायण’ के इंग्लिश वर्जन की रिलीज 8 नवंबर 2026 के आसपास हो सकती है। हालांकि, यह तारीख अभी आधिकारिक रूप से फाइनल नहीं की गई है, लेकिन इसे दिवाली 2026 के आसपास की रिलीज विंडो के साथ जोड़ा जा रहा है।
फिल्म के मेकर्स पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इसका पहला भाग दिवाली 2026 के दौरान वैश्विक स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
स्टार कास्ट और कहानी पर नजर
नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी सीता की भूमिका निभा रही हैं, जबकि यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
दो भागों में रिलीज होगी ‘रामायण’
‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की योजना है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं को वैश्विक स्तर पर एक नए सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश करेगी।