मैरिज एनिवर्सरी पर मिली सबसे बड़ी खुशखबर
15 नवंबर 2025 का दिन राजकुमार राव और पत्रलेखा के लिए डबल सेलिब्रेशन लेकर आया। इस दिन उनकी शादी के चार साल पूरे हुए और इसी खास मौके पर कपल नन्ही बेटी के माता-पिता भी बन गए। राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा: “हमारी चौथी मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर भगवान ने हमें अब तक की सबसे बड़ी ब्लेसिंग दी है। हमारी खुशियों का ठिकाना नहीं है। भगवान ने हमें बेबी गर्ल का आशीर्वाद दिया है।”
2014 से शुरू हुई लव स्टोरी
राजकुमार राव और पत्रलेखा की मुलाकात 2014 में फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ के दौरान हुई थी। फिल्म की सफलता के साथ दोनों की कैमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए और 15 नवंबर 2021 को दोनों ने शादी की थी।
also read: सलमान खान की फिटनेस ने चौंकाया फैंस को, 59 साल में भी…
सेलेब्स ने दी ढेरों बधाइयाँ
राजकुमार राव की पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें पैरेंटहुड की नई जर्नी के लिए शुभकामनाएं भेजीं। विकी कौशल ने कमेंट किया: “ढेर सारी बधाई भाई, भगवान आपका भला करे।” नितांशी गोएल ने लिखा: “बेस्ट न्यूज, ढेर सारी बधाई।” फैंस भी लगातार कमेंट कर कपल को बधाइयाँ दे रहे हैं और दोनों के लिए ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं।
41 साल की उम्र में बने पिता
41 वर्षीय राजकुमार राव पिछले 15 सालों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं और अपने दमदार अभिनय की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। उनकी पिछली फिल्म ‘मालिक’ में उनका एक बिल्कुल अलग अंदाज़ देखने को मिला था, हालांकि फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिल सका।