Rajasthan Shri Devnani पहुंचे इंडोनेशिया, मंदिरों के दर्शन किए ,प्रवासियों से कहा बच्चों के साथ भारत आएं

Rajasthan Shri Devnani पहुंचे इंडोनेशिया, मंदिरों के दर्शन किए ,प्रवासियों से कहा बच्चों के साथ भारत आएंRajasthan Shri Devnani पहुंचे इंडोनेशिया, मंदिरों के दर्शन किए ,प्रवासियों से कहा बच्चों के साथ भारत आएं

Rajasthan Shri Devnani रविवार को इंडोनेशिया पहुंचे। श्री देवनानी ने इंडोनेशिया के बाली में  मंदिरों के दर्शन किए।

Rajasthan Shri Devnani ने बाली में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के  सदस्यों और अधिकारियों के साथ विभिन्न पर्यटन, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का दौरा किया। उन्होंने परिषद के सदस्यों और अधिकारियों से सनातन संस्कृति के संबंध में चर्चा की। श्री देवनानी ने कहा कि भारत में   विभिन्न आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है।
श्री देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा में राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का निर्माण किया गया है। संग्रहालय में लोकतंत्र से संबंधित विभिन्न पक्षों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही राजस्थान से संबंधित सभी जानकारी को एक स्थान पर संकलित किया है। यह संग्रहालय विभिन्न देशों से आने वाले पर्यटकों को विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।  उन्होंने प्रवासियों से कहा कि वे बच्चों के साथ भारत आएं।
श्री देवनानी ने कहा कि इंडोनेशिया में लोगों का अनुशासन और अभिवादन के लिए नमस्ते करने का भाव उन्हें बहुत ही पसंद आया है।

Related posts

राजस्थान स्टार्टअप समिट-2026 का उद्घाटन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं और उद्योग विकास पर किया जोर

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले

बजट सत्र के बीच आज कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे अध्यक्षता