RAJASTHAN NEWS : शहीद श्री सुरेंद्र कुमार की देह पंचतत्व में विलीन,पूर्ण राजकीय सम्मान से हुई अंत्येष्टि

by editor
newz24india

RAJASTHAN NEWS : ऑपरेशन सिंदूर के तहत उधमपुर में वीरगति को प्राप्त हुए सार्जेंट श्री सुरेंद्र कुमार का रविवार को झुंझुनू जिले में उनके गांव मेहरादासी (मंडावा), झुंझुनूं में पूर्ण राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। झुंझुनूं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की ओर से शहीद के परिजनों को ढाढ़स बंधाया और पुष्पचक्र अर्पित करते हुए संवेदना व्यक्त की।

शहीद श्री सुरेंद्र कुमार को उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सैनिक कल्याण एवं युवा और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, नगरीय विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा, राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र राठौड़, सांसद श्री बृजेंद्र ओला, झुंझुनूं विधायक श्री राजेंद्र भांबू, नवलगढ़ विधायक श्री विक्रम सिंह जाखल, खेतड़ी विधायक श्री धर्मपाल गुर्जर, मंडावा विधायक रीटा चौधरी, उदयपुरवाटी विधायक श्री भगवानाराम सैनी, लक्ष्मणगढ़ विधायक श्री गोविंद डोटासरा, फतेहपुर विधायक श्री हाकम अली, चौमूं विधायक शिखा मील बराला, श्री मुकेश दाधीच, जिला कलक्टर श्री रामावतार मीणा, एसपी श्री शरद चौधरी, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, श्री बनवारी लाल सैनी, नवलगढ़ प्रधान श्री दिनेश सुंडा, पूर्व सांसद श्री नरेंद्र कुमार, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक श्री सुभाष पूनियां, पूर्व विधायक श्री शुभकरण चौधरी समेत पूर्व सैनिकगणों, जनप्रतिनिधियों व गणमान्यजनों ने पुष्पचक्र अर्पित किए।

वायुसेना के ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज के नेतृत्व में वायुसेना व पुलिस की टुकड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। शहीद के पुत्र दक्ष ने मुखाग्नि दी। अंत्येष्टि के बाद झुंझुनूं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने वीरांगना सीमा को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक सौंपते हुए ढाढ़स बंधाया और राज्य सरकार की तरफ से हर संभव सहायता की बात कही।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!