RAJASTHAN NEWS: आयोग ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाओं की संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का परिणाम किया जारी

RAJASTHAN NEWS: आयोग ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाओं की संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का परिणाम किया जारी

RAJASTHAN NEWS : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने गुरुवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं की संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

मुख्य परीक्षा के लिए 21,539 अभ्यर्थी चयनित

आयोग के सचिव ने बताया कि यह परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के परिणामस्वरूप 21,539 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। हालांकि, न्यायालय में लंबित याचिकाओं के कारण दो अभ्यर्थियों का परिणाम सील्ड कवर में रखा गया है। यदि कोई अभ्यर्थी पात्रता मानकों को पूरा नहीं करता है, तो आयोग उसकी उम्मीदवारी को रद्द करने का अधिकार रखता है।

मुख्य परीक्षा 17-18 जून को प्रस्तावित

मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इस भर्ती के अंतर्गत मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 से 18 जून 2025 तक किया जाना प्रस्तावित है।

1680 अभ्यर्थी परीक्षा से अयोग्य घोषित

ओएमआर उत्तरपत्रक में प्रश्नों के उत्तर अंकित करने के संबंध में आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के कारण 1,680 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक प्रश्न के लिए पांचवा विकल्प “अनुतरित प्रश्न” दिया गया था। यदि किसी अभ्यर्थी ने 10% से अधिक प्रश्नों (15 से अधिक) में कोई विकल्प नहीं चुना, तो उसे परीक्षा से अयोग्य घोषित किया गया।

भर्ती के अंतर्गत कुल 1,096 पदों पर होगी नियुक्ति

2 सितंबर 2024 को आयोग ने 733 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद, कार्मिक विभाग से 363 अतिरिक्त पद प्राप्त होने के बाद कुल पदों की संख्या बढ़कर 1,096 हो गई। इनमें से 428 पद राज्य सेवाओं और 668 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं। 17 फरवरी 2025 को आयोग द्वारा पदों के नवीन वर्गीकरण से संबंधित शुद्धिपत्र भी जारी किया गया था।

Related posts

राजस्थान स्टार्टअप समिट-2026 का उद्घाटन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं और उद्योग विकास पर किया जोर

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले

बजट सत्र के बीच आज कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे अध्यक्षता