Sunday, April 19, 2026

Rajasthan Minister Sanjay ने किया तिरूचिरापल्ली के हाथी बचाव और पुनर्वास केंद्र तथा बटरफ्लाई कंजर्वेटरी का किया निरीक्षण

by editor
Rajasthan Minister Sanjay ने किया तिरूचिरापल्ली के हाथी बचाव और पुनर्वास केंद्र तथा बटरफ्लाई कंजर्वेटरी का किया निरीक्षण

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Rajasthan Minister Sanjay शर्मा ने अपने तीन दिवसीय तमिलनाडु दौरे के दौरान गुरूवार को तिरूचिरापल्ली जिले के पलायम रिजर्व वन क्षेत्र में स्थित हाथी बचाव और पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया।

मंत्री श्री शर्मा ने हाथियों को ग्रीष्म ऋतु में बढते तापमान से बचाने के लिए वहां की गई शॉवर बाथ, मड बाथ, स्वीमिंग पूल, हाथियों के आहार, रहने के स्थान, कूलर, पंखे, फॉगर आदि की विशेष व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु वन विभाग के कार्मिकों से हाथियों के पुनर्वास हेतु की गई अन्य सुविधाओं की जानकारी लेकर हाथियों के बचाव एवं पुनर्वास के लिए की गई बुनियादी व्यवस्थाओं बेहतरिन बताया। उन्होंने कहा कि तिरूचिरापल्ली के हाथी बचाव और पुनर्वास केंद्र के दौरे के अनुभव का लाभ प्रदेश में  हाथियों का संरक्षण में दिशा हो सकेगा।

बटरफ्लाई कंजर्वेटरी का किया निरीक्षण—

मंत्री श्री शर्मा ने तिरूचिरापल्ली जिले में स्थित ट्रॉपिकल बटरफ्लाई कंजर्वेटरी का निरीक्षण कर वहां बटरफ्लाई पार्क के बनने की प्रक्रिया के साथ-साथ तितलियों के रखरखाव के बारे में जानकारी ली जिस पर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 25 एकड में फैले कंजर्वेटरी में करीब 129 तितलियों की प्रजाति है और यह एशिया का सबसे बडा तितली कंजर्वेटरी है। साथ ही वातावरण के अनुकूल तितलियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं यहां की गई है। उन्होंने कहा कि तितलियां पारिस्थितिकी तंत्र के स्वस्थ वातावरण, जैव विविधता के संरक्षण और पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भविष्य में राजस्थान में भी ऐसे पार्क बनें इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा