RAJASTHAN Governor Haribhau Bagde ने अखंड भारत के विकास में सभी की सक्रिय भागीदारी की अपील की

RAJASTHAN Governor Haribhau Bagde ने अखंड भारत के विकास में सभी की सक्रिय भागीदारी की अपील की

Governor Haribhau Bagde : राजभवन में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया।

Governor Haribhau Bagde : राजभवन में सोमवार को उत्तर प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने इन राज्यों के स्थानीय निवासियों को शुभकामनाएं दीं और ‘विकसित भारत’ में सभी की समान भागीदारी की अपील की।

Governor Haribhau Bagde ने कहा कि अखंड भारत के राज्य विविधता में एकता की संस्कृति को दर्शाते हैं। उन्होंने राज्यों के नामकरण में छिपी संस्कृति और उनकी विशिष्टताओं की चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक राज्य भारत की महान संस्कृति से जुड़ा हुआ है। उन्होंने प्राचीन भारत के ज्ञान, विज्ञान और वैदिक संस्कृति के सूक्ष्म पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जो वैज्ञानिक खोजें आज पश्चिमी वैज्ञानिकों के नाम से जानी जाती हैं, वे पहले हमारे वेद-पुराणों और भास्कराचार्य और उनकी पुत्री लीलावती द्वारा कही जा चुकी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा देश ज्ञान की समृद्ध परंपरा का धरोहर है। रियासतों के एकीकरण के बाद विभिन्न राज्यों की प्रगति को महत्वपूर्ण मानते हुए, उन्होंने कहा कि इसमें वहां के नागरिकों का भी बड़ा योगदान था।

Governor Haribhau Bagde ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत राज्यों के स्थापना दिवस मनाने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राजभवन में ऐसे आयोजन परस्पर संस्कृतियों के आपसी संबंधों को उजागर करते हैं। राज्यपाल श्री बागडे ने विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों से संवाद किया और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वीराज और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री राजकुमार सागर भी मौजूद थे।

Related posts

राजस्थान स्टार्टअप समिट-2026 का उद्घाटन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं और उद्योग विकास पर किया जोर

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले

बजट सत्र के बीच आज कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे अध्यक्षता