राजस्थान सरकार ने “वन-स्टॉप समाधान” पहल के तहत नागरिकों को सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अभियान के तहत जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सड़क मरम्मत, और अन्य सेवाओं का तत्काल समाधान देने की घोषणा की।
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर अभियान की शुरुआत करते हुए इसे ‘वन-स्टॉप समाधान’ करार दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाना है।
यह ‘वन-स्टॉप समाधान’ शिविर नागरिकों को कई प्रकार की सेवाओं का लाभ एक ही छत के नीचे प्रदान करेगा। इस शिविर में जन्म, मृत्यु, और विवाह पंजीकरण, नामांतरण, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस जैसी सेवाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, सड़क मरम्मत, स्ट्र्रीट लाइट की मरम्मत, सीवेज समस्याएं और नगरीय सुविधाओं का समाधान भी इन शिविरों में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस शिविर का उद्देश्य उनके कामों को जल्द से जल्द पूरा करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रही थीं, लेकिन अब इन शिविरों के माध्यम से उन्हें तत्काल लाभ मिलेगा। लोग सड़क, सीवरेज या अन्य समस्याओं की शिकायत इन शिविरों में कर सकते हैं, जिनका समाधान सरकार प्राथमिकता के आधार पर करेगी।
‘वन-स्टॉप समाधान’ अभियान की प्रमुख विशेषताएँ:
-
सफाई और स्ट्रीट लाइट सुधार: शिविरों के माध्यम से नगर निगम क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और गंदगी वाले ब्लैक स्पॉट्स को खत्म किया जाएगा। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को ठीक कर पुनः चालू किया जाएगा और नई लाइटें भी लगाई जाएंगी।
-
आवारा पशुओं की पकड़: आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
-
सड़क और पार्क मरम्मत: सड़क मरम्मत, पेच वर्क और नए सड़क निर्माण कार्यों के प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति दी जाएगी। नमो पार्क, सामुदायिक केंद्र, और रैन बसेरे जैसे सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यीकरण और बेहतर रखरखाव भी किया जाएगा।
-
सरकारी योजनाओं का लाभ तुरंत मिलेगा: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री सूर्या घर योजना (150 यूनिट मुफ्त बिजली) जैसी योजनाओं के आवेदन भी इन शिविरों में लिए जाएंगे और मौके पर ही स्वीकृति दी जाएगी।
also read: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास सफल: केंद्र सरकार ने…
-
तत्काल प्रमाण पत्र और लाइसेंस जारी होंगे: जन्म, मृत्यु, और विवाह प्रमाण पत्र तुरंत जारी किए जाएंगे। इसके अलावा फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, डेयरी बूथ अनुज्ञा पत्र जैसे अन्य दस्तावेज भी तुरंत उपलब्ध कराए जाएंगे। मोबाइल टावर लाइसेंस, OFCC लाइसेंस, साइनज लाइसेंस, और सीवर कनेक्शन जैसी सेवाएं भी मौके पर दी जाएंगी।
-
लीज और फ्री होल्ड पट्टों पर राहत: कृषि भूमि पर बसी आबादी के लिए लीज होल्ड और फ्री होल्ड पट्टे जारी किए जाएंगे। साथ ही, आवंटन नीति के तहत अन्य क्षेत्रों में लीज होल्ड से फ्री होल्ड में परिवर्तन किया जाएगा।
लीज पर बड़ी छूट
-
100% ब्याज माफ़ी: अगर कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति की बकाया लीज राशि (8 साल के लिए लीज़ होल्ड या 10 साल के लिए फ्री होल्ड) एकमुश्त जमा करता है, तो उस पर लगने वाला ब्याज 100 प्रतिशत माफ किया जाएगा और मूल राशि में 60% की छूट दी जाएगी।
-
निर्माण के लिए अतिरिक्त समय: अगर किसी भूखंड पर तय समय में निर्माण नहीं हुआ है, तो पुनर्ग्रहण शुल्क 31 दिसंबर तक जमा करने पर मालिक को 31 मार्च 2027 तक निर्माण के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
सेवा शिविर की तिथियाँ और स्थान:
-
जोन 1, 2, 4, 9, और 10: सेवा शिविर 18, 19, और 20 सितंबर को जयपुर जेडीए मुख्यालय स्थित नागरिक सेवा केंद्र में लगाए जाएंगे।
-
जोन 3, 7, 8, 11, 13, और 14: सेवा शिविर 23, 24, 25 और 26 सितंबर को जयपुर जेडीए मुख्यालय में आयोजित होंगे।
-
जोन 5, 6 और 12: इन क्षेत्रों के शिविर 1, 3, 6 और 7 अक्टूबर को जयपुर जेडीए मुख्यालय में होंगे।
-
PRN (उत्तर): शिविर 8, 9, और 10 अक्टूबर को चित्रकूट जोन कार्यालय में लगाए जाएंगे।
-
PRN (दक्षिण): शिविर 14, 15, 16 और 17 अक्टूबर को पत्रकार कॉलोनी, मानसरोवर जोन कार्यालय में लगाए जाएंगे।