Rajasthan DA Hike 2025: दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी और ₹6774 का बोनस

by Neha
Rajasthan DA Hike 2025: दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी और ₹6774 का बोनस

Rajasthan DA Hike 2025: राजस्थान सरकार ने दिवाली से पहले DA 3% बढ़ाकर 58% कर दिया है। साथ ही 6 लाख कर्मचारियों को ₹6774 बोनस देने का ऐलान भी किया गया है।

Rajasthan DA Hike 2025: राजस्थान सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने ऐलान किया कि प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ाकर अब 58% कर दिया गया है। साथ ही, सरकार ने लगभग 6 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को ₹6774 का बोनस भी देने का ऐलान किया है।

DA में 3% की बढ़ोतरी, अब हुआ 58%

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के फैसले के अनुरूप DA में 3% की बढ़ोतरी की है। अब कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। इस फैसले से लगभग 8 लाख सरकारी कर्मचारी और 4.40 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।

also read: राजस्थान सरकार ने दिवाली गिफ्ट में बढ़ाया DA, 6774 रुपये…

₹6774 का दिवाली बोनस

राज्य के पे लेवल L-12 या ग्रेड पे 4800 तक के अराजपत्रित कर्मचारियों को दीपावली बोनस के रूप में ₹6774 की राशि दी जाएगी। यह एडहॉक बोनस दीपावली से पहले कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

  • अधिकतम ₹7000 तक का बोनस अनुमोदित

  • 75% राशि नकद

  • 25% राशि जीपीएफ खाते में जमा

  • पंचायत समिति और जिला परिषद कर्मचारियों को भी लाभ

सरकार पर वित्तीय बोझ

  • बोनस से वित्तीय भार: ₹500 करोड़

  • DA वृद्धि से वार्षिक भार: ₹1230 करोड़

राज्य सरकार का यह कदम त्योहार के मौसम में कर्मचारियों को राहत देने और उनकी क्रय शक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

वित्त मंत्री दिया कुमारी का बयान

दिया कुमारी ने कहा, “राज्य सरकार हमेशा कर्मचारियों के हित में फैसले ले रही है। दीपावली पर यह बोनस और DA वृद्धि कर्मचारियों के उत्साह को बढ़ाएगी और उनकी मेहनत को सम्मान देगी।”

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल