Sunday, April 19, 2026

राजस्थान में ग्रेजुएट्स/पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर: बिना परीक्षा सीधी सरकारी नौकरी, हर महीने मिलेगी ₹65,000 की सैलरी

by Neha
राजस्थान में ग्रेजुएट्स/पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर: बिना परीक्षा सीधी सरकारी नौकरी, हर महीने मिलेगी ₹65,000 की सैलरी

राजस्थान सरकार ने सीएम फैलोशिप प्रोग्राम के तहत ग्रेजुएट्स और पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का अवसर दिया, साथ ही हर महीने ₹65,000 सैलरी भी मिलेगी।

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के लाखों ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है, जिसमें बिना किसी परीक्षा के सीधी सरकारी नौकरी मिलने का मौका है। सीएम फैलोशिप प्रोग्राम के तहत चयनित युवाओं को हर महीने ₹65,000 की सैलरी दी जाएगी। यह पहल युवाओं को सरकारी कार्य प्रणाली से परिचित कराने और प्रशासनिक काम में व्यावहारिक अनुभव देने के लिए शुरू की गई है।

सीएम फैलोशिप प्रोग्राम: ग्रेजुएट्स और पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर

राजस्थान सरकार ने सीएम फैलोशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिसके तहत युवाओं को सरकारी विभागों में कार्य करने का मौका मिलेगा, और उन्हें किसी भी भर्ती परीक्षा से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी। इस फेलोशिप का उद्देश्य युवाओं को सरकार की कार्यप्रणाली से अवगत कराना और उन्हें प्रशासनिक कार्यों में अनुभव प्रदान करना है।

सीएम फैलोशिप चयन प्रक्रिया

इस फेलोशिप प्रोग्राम के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर रखी गई थी, और अब सरकार को इसके लिए बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। इसके बाद सीएम फैलोशिप में युवाओं के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम आर्थिक और सांख्यिकी विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा और प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन कमेटी फेलो चयन के मानदंड तय करेगी।

also read: राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका!…

हर महीने ₹65,000 सैलरी: एक आकर्षक अवसर

इस फेलोशिप प्रोग्राम में चयनित युवाओं को हर महीने ₹60,000 स्टाइपेंड और ₹5,000 भत्ता दिया जाएगा, जिससे उन्हें कुल ₹65,000 की सैलरी मिलेगी। इससे पहले, सरकार की यंग प्रोफेशनल्स स्कीम के तहत ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर मिलता था, जिसे अब सीएम फैलोशिप प्रोग्राम के रूप में विस्तार दिया गया है।

सीएम कार्यालय में काम करने का अवसर

चयनित फेलो को सीएम कार्यालय सहित राज्य के 11 प्रमुख विभागों में कार्य करने का अवसर मिलेगा। इन विभागों के एसीएस और प्रमुख सचिव फेलो के मेंटर होंगे, और रोज़मर्रा के कार्य की निगरानी के लिए संयुक्त सचिव को नोडल अफसर नियुक्त किया जाएगा। फेलो को कार्य असाइनमेंट सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) के निर्देशानुसार दिए जाएंगे।

सीएम फैलोशिप – युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम

सीएम फैलोशिप प्रोग्राम ने यंग प्रोफेशनल्स स्कीम के सफल अनुभव के बाद विस्तृत किया गया है। यह कार्यक्रम युवाओं को सरकारी कार्यों में वास्तविक अनुभव प्रदान करेगा और भविष्य में उन्हें प्रशासनिक सेवाओं में शामिल होने के लिए तैयार करेगा।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा