RAJASTHAN Civil Defense के जवानों ने आपदा नियंत्रण में निभाई अहम जिम्मेदारी

Rajasthan Civil Defense soldiers played an important role in disaster control

Civil Defense :  जयपुर जिले में नागरिक सुरक्षा के साहसिक एवं समर्पित जवान आपदा प्रबंधन में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अपनी जान की परवाह किये बगैर Civil Defense के जांबाज जवान जिला कलक्टर के निर्देशन एवं उप नियंत्रक श्री अमित शर्मा के नेतृत्व में बेमिसाल कार्य कर रहे हैं।
रविवार को सुबह करीब 8 बजे विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर 14 स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना नियंत्रण कक्ष में प्राप्त हुई। सूचना मिलने के पश्चात उप नियंत्रक अमित शर्मा के नेतृत्व में Civil Defense की रेस्क्यू टीम मौके के लिए तत्काल रवाना हुई एवं नागरिक सुरक्षा अग्निशमन सेवा के वाहनों को भी मौके पर रवाना किया गया। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी फैक्ट्री का सर्च किया। इसके अतिरिक्त फायर कर्मियों का फायर फाइटिंग करने में सहयोग किया। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया।
इससे पूर्व शनिवार रात को करीब 10 बजे नियंत्रण कक्ष को टाटीयावास टोल के पास सीकर रोड पर एक सीएनजी का टैंकर पलटने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद Civil Defense की रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे और टोरेंट गैस कंपनी की टेक्निकल टीम से समन्वय स्थापित करते हुए मौजूद गैस के प्रेशर को डॉउन करवाया। रेस्क्यू कार्य के दौरान जयपुर सीकर हाईवे को दोनों साइड से वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया एवं बड़ी दुर्घटना पर समय रहते काबू पा लिया। ऑपरेशन पूरा होने के पश्चात हाईवे को आवागमन के लिए खोल दिया गया।

Related posts

राजस्थान स्टार्टअप समिट-2026 का उद्घाटन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं और उद्योग विकास पर किया जोर

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले

बजट सत्र के बीच आज कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे अध्यक्षता